1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. महाराष्ट्र के रत्नागिरि से हिरासत में लिया गया केरल कांड का आरोपी, एक्सप्रेस ट्रेन में लगा दी गई थी आग, जानें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

महाराष्ट्र के रत्नागिरि से हिरासत में लिया गया केरल कांड का आरोपी, एक्सप्रेस ट्रेन में लगा दी गई थी आग, जानें रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने क्या कहा

 Reported By: Rajiv Singh, Written By: Shashi Rai
 Published : Apr 05, 2023 09:05 am IST,  Updated : Apr 05, 2023 12:21 pm IST

केरल कांड का आरोपी रत्नागिरि से हिरासत में लिया गया है। केरल SIT और रत्नागिरी पुंलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में हिरासत में लिया। केरल SIT की टीम आरोपी को केरल लेकर जाएगी। केरल टीम भी रत्नागिरि में मौजूद है।

केरल कांड - India TV Hindi
केरल कांड Image Source : PTI

केरल कांड का आरोपी महाराष्ट्र के रत्नागिरि से हिरासत में लिया गया है। केरल SIT और रत्नागिरी पुंलिस ने जॉइंट ऑपरेशन में हिरासत में लिया। केरल SIT की टीम आरोपी को केरल लेकर जाएगी। केरल टीम भी रत्नागिरि में मौजूद है। बता दें, केरल के कोझिकोड से एक दिल दहलाने वाला मामला सामने आया आया था। बीते रविवार को मामूली विवाद में एक एक्सप्रेस ट्रेन में सिरफिरे ने पेट्रोल छिड़कर आग लगा दी थी, आग से बचने के लिए ट्रेन से कूदे 3 लोगों की मौत हो गई और 9 लोग घायल हो गए थे।

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने महाराष्ट्र सरकार और वहां की पुलिस को धन्यवाद दिया है। मंत्री ने कहा, ''इस जघन्य अपराध को अंजाम देने वाले शख्स को महाराष्ट्र के रत्नागिरी में पकड़ा गया है। मैं महाराष्ट्र सरकार, उनकी पुलिस और आरपीएफ और एनआईए को धन्यवाद देता हूं जिन्होंने उसे इतनी जल्दी पकड़ा''

इससे पहले संदिग्ध शाहरुख को हिरासत में लिया था

इससे पहले 4 अप्रैल को  यूपी एटीएस ने बुलंदशहर के स्याना से केरल के कोझीकोड ट्रेन अग्निकांड के संदिग्ध शाहरुख को हिरासत में लिया था । शाहरुख स्याना के मोहल्ला अकबराबाद का रहने वाला है और पेशे से कारपेंटर है। यूपी ATS की गाज़ियाबाद यूनिट की 6 सदस्यीय टीम ने शाहरुख को हिरासत में लिया था। हिरासत में लेने के बाद ATS ने उससे पूछताछ की और उसके बाद उसे छोड़ दिया।

बैठने के विवाद में ट्रेन में लगा दी आग

बता दें, केरल के कोझीकोड में सीट पर बैठने को लेकर हुए विवाद के बाद आरोपी द्वारा केमिकल से भरी बोतल फैंकने से ट्रेन में आग लग गई थी। इस अग्निकांड में तीन लोगों की मौत हो गई थी। घटना रविवार को रात करीब पौने दस बजे हुई। घटना के वक्त ट्रेन कोझिकोड क्रॉसिंग को पार कर यहां कोरापुझा रेलवे पुल पहुंची थी। पुलिस ने कहा कि आरोपी ने यात्रियों पर एक ज्वलनशील तरल पदार्थ डाला और उसमें आग लगा दी। समझा जाता है कि यह ज्वलनशील पदार्थ पेट्रोल था। घटना में नौ लोग झुलस गए। एक शिशु समेत तीन लोगों की मौत हो गई। 

ये भी पढ़ें

आंध्र प्रदेश में 'कल्याण' के सहारे सरकार बनाने की जुगत में BJP? नड्डा के बाद अमित शाह से मुलाकात आज

ट्रेन में मिलने वाले कंबल, तकिया और तौलिया आखिरी बार कब धुले थे? अब जान सकेंगे यात्री, ये है तरीका

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत