1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. लेगिंग्स पहनने पर प्रधानाध्यापिका ने की खिंचाई, टीचर ने दर्ज कराई शिकायत

लेगिंग्स पहनने पर प्रधानाध्यापिका ने की खिंचाई, टीचर ने दर्ज कराई शिकायत

 Published : Dec 01, 2022 07:27 pm IST,  Updated : Dec 01, 2022 07:27 pm IST

प्रधानाध्यापिका शिक्षक को लेगिंग्स में देखकर नाराज हो गईं और कहा कि अगर शिक्षक गलत ड्रेस में आते हैं तो वह छात्रों के लिए मॉडल कैसे बन सकते हैं।

टीचर को लेगिंग्स में...- India TV Hindi
टीचर को लेगिंग्स में देखकर नाराज हो गईं प्रधानाध्यापिका Image Source : REPRESENTATIONAL IMAGE

तिरुवनंतपुरम: केरल के मलप्पुरम जिले में एक सरकारी टीचर ने स्कूल में लेगिंग्स पहनने पर प्रधानाध्यापिका द्वारा खिंचाई किए जाने के बाद राज्य के शिक्षा अधिकारियों से शिकायत की है। हिंदी टीचर सरिता रवींद्रनाथ ने अपनी शिकायत में कहा है कि वह जब प्रधानाध्यापिका के कमरे में अपनी उपस्थिति दर्ज कराने के लिए गई तो उन्होंने गलत तरीके से बात की।

एक छात्रा के स्कूल यूनिफॉर्म न पहनने से पहले से परेशान प्रधानाध्यापिका शिक्षक को लेगिंग्स में देखकर नाराज हो गईं और कहा कि अगर शिक्षक गलत ड्रेस में आते हैं तो वह छात्रों के लिए मॉडल कैसे बन सकते हैं।

वहीं, इस पर पीड़ित शिक्षिका ने कहा, उनकी बातों ने मुझे बहुत आहत किया क्योंकि मैंने जो पहना था वह एक स्वीकार्य पोशाक है और सभ्य पोशाक की श्रेणी में आता है। चूंकि मैं उनके बयानों से उबर नहीं पा रही थी, इसलिए मैंने शिक्षा विभाग के अधिकारियों के पास शिकायत दर्ज कराने का फैसला किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत