1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. खालिस्तानी संगठन 'Sikh For Justice' पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया अकाउंट्स किए ब्लॉक

खालिस्तानी संगठन 'Sikh For Justice' पर सरकार की बड़ी कार्रवाई, सोशल मीडिया अकाउंट्स किए ब्लॉक

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Feb 22, 2022 12:54 pm IST,  Updated : Feb 22, 2022 01:10 pm IST

केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए इस संगठन से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन कर दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये चैनल पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भड़काने के लिए ऑनलाइन मीडिया का प्रयोग कर रहा था।

Sikh For Justice App Blocked- India TV Hindi
Sikh For Justice App Blocked Image Source : INDIA TV

Highlights

  • खालिस्तानी संगठन से जुड़े सोशल मीडिया अकाउंट्स ब्लॉक
  • केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने की ये बड़ी कार्रवाई
  • संगठन की नींव साल 2007 में अमेरिका में रखी गई थी

केंद्र सरकार ने खालिस्तानी संगठन 'Sikh For Justice' पर बड़ी कार्रवाई की है। केंद्रीय सूचना एवं प्रसारण मंत्रालय ने कार्रवाई करते हुए इस संगठन से जुड़े ऐप्स, वेबसाइट और सोशल मीडिया अकाउंट्स बैन कर दिए हैं। मंत्रालय ने कहा कि ये चैनल पंजाब विधानसभा चुनाव को देखते हुए जनता को भड़काने के लिए ऑनलाइन मीडिया का प्रयोग कर रहा था।

IT कानून की इमरजेंसी पावर का इस्तेमाल करते हुए 18 फरवरी को 'Politics Punjab TV' के सभी अकाउंट्स को ब्लॉक कर दिया था। इन चैनल्स का इस्तेमाल सामाजिक सौहार्द बिगाड़ने के लिए किया जा रहा था। इन नए ऐप्स और सोशल मीडिया अकाउंट्स से पंजाब विधानसभा चुनाव प्रभावित करने का भी भरपूर प्रयास किया जा रहा था।

Sikh For Justice
Image Source : INDIA TVSikh For Justice

Sikh For Justice
Image Source : INDIA TVSikh For Justice

Sikh For Justice
Image Source : INDIA TVSikh For Justice

क्या है सिख फॉर जस्टिस

किसान आंदोलन के दौरान 'सिख फॉर जस्टिस' का नाम काफी चर्चा में रहा था। इस संगठन की नींव साल 2007 में अमेरिका में रखी गई थी। SFJ का मुख्य एजेंडा पंजाब में अलग से खालिस्तान बनाने का है। अमेरिका में वकील और पंजाब यूनिवर्सिटी से कानून की पढ़ाई कर चुका गुरपतवंत सिंह पन्नू इस संगठन का मुख्य चेहरा है। ये संगठन पिछले कई दिनों से पंजाब की जनता को भड़काने का काम कर रहा है। गणतंत्र दिवस से पहले भी पन्नू ने हिंसा की धमकी दी थी। पन्नू ने कहा था कि अगर कोई हिंसा होती है तो उसके लिए भारत सरकार ही जिम्मेदार होगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत