1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. जानिए नए साल से पहले 31 दिसंबर की रात को Swiggy पर क्या-क्या हुआ ऑर्डर, लाखों लोगों ने बिरयानी तो...

जानिए नए साल से पहले 31 दिसंबर की रात को Swiggy पर क्या-क्या हुआ ऑर्डर, लाखों लोगों ने बिरयानी तो...

 Published : Jan 02, 2023 07:43 pm IST,  Updated : Jan 02, 2023 07:48 pm IST

नए वर्ष 2023 से सबने अपने-अपने हिसाब से स्वागत किया। लोगों ने अपने घरों से बाहर निकलकर जश्न मनाया, एक दूसरे को बधाइयां दी और इस दौरान लाखों लोगों ने ऑनलाइन खाना भी ऑर्डर किया। इसी से जुड़े कुछ आंकड़े सामने आए हैं।

नए साल से पहले 31 दिसंबर की रात को Swiggy पर क्या-क्या हुआ ऑर्डर?- India TV Hindi
नए साल से पहले 31 दिसंबर की रात को Swiggy पर क्या-क्या हुआ ऑर्डर? Image Source : SWIGGY

नए साल 2023 से पहले 31 दिसंबर को देशभर में अलग ही माहौल था। हर कोई नए साल के स्वागत के लिए इंतजार था। इस दौरान देश के करोड़ों लोगों के घरों में खाना बाहर से मंगवाया गया। जिसमें फूड और ग्रोसरी डिलीवरी कंपनी स्विग्गी से लाखों लोगों ने खाना और अन्य सामान आर्डर किया। 

लाखों लोगों ने खाई बिरयानी 

स्विग्गी ने ट्वीट करते हुए बताया कि 31 दिसंबर की रात को 1.65 आर्डर बिरयानी के देशभर में डिलीवर किये गए। 

लाखों लोगों ने मंगाई प्याज से बनी हुई डिशेस 

वहीं इसके साथ ही स्विग्गी ने बताया कि 31 दिसंबर को प्याज पिज्जा के 5,920 ऑर्डर, प्याज की कचौरी के 7,622 ऑर्डर, प्याज उत्तपम के 5,498 ऑर्डर, प्याज डोसा के 9,692 ऑर्डर और प्याज के पराठे के 6,357 ऑर्डर एप पर आए और इन्हें सफलतापूर्व डिलीवर किया गया। इसके साथ ही 30,177 किलो प्याज भी आर्डर किया गया। 

डेढ़ लाख लोगों ने दूसरों के लिए किया ऑर्डर 

इसके साथ ही कंपनी ने बताया कि इस दौरान 178,459 लोगों ने उनके एप के द्वारा दूसरे लोगों के लिए खाना आर्डर किया।

12 हजार से ज्यादा लोगों ने ऑर्डर की खिचड़ी 

आजकल के समय में कुछ लोग खिचड़ी को बड़ी ही हीन नजर से देखते हैं। लेकिन नए साल से पहले की रात को देशभर में स्विग्गी के द्वारा 12,344 लोगों ने खिचड़ी ऑर्डर करके इंजॉय किया। 

सबसे बड़ा ऑर्डर आया लखनऊ और दिल्ली से 

वहीं कंपनी ने बताया कि लखनऊ के किसी एक शख्स ने एकबार में ही 92 मैकआलू टिक्की का आर्डर दिया। इसके साथ ही किसी दिल्ली वाले ने एक आर्डर में 176 कैचअप और 150 समोसे का आर्डर दिया और स्विग्गी ने इस आर्डर को सफलतापूर्वक दिए गए एड्रेस पर पहुंचाया।

61 हजार से ज्यादा लोगों ने डोमिनोज से किया आर्डर 

वहीं 31 दिसंबर की रात को स्विग्गी से ही देशभर में डोमिनोज पिज्जा के 61,287 आर्डर डिलीवर किए गए। 

7 हजार से ज्यादा लोगों ने मंगाए कंडोम 

वहीं 31 दिसंबर की रात को स्विग्गी के इन्स्टामार्ट के द्वारा पहले 2757 लोगों ने कंडोम कंपनी डुरेक्स से कंडोम आर्डर किए, जिसके बाद स्विग्गी ने ट्वीट किया कि अगर आर्डर संख्या 6969 के पार चली जाती है तो वह नाईस लिखकर बताएगी। जिसके बाद कल सोमवार को कंपनी ने 'Nice'  ट्वीट भी किया।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत