1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Kolkata Rape: इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी, यहां देखें उस रात की तस्वीर

Kolkata Rape: इसी सीसीटीवी फुटेज के आधार पर हुई थी मुख्य आरोपी संजय रॉय की गिरफ्तारी, यहां देखें उस रात की तस्वीर

 Reported By: Abhay Parashar Edited By: Avinash Rai
 Published : Aug 23, 2024 06:43 pm IST,  Updated : Aug 23, 2024 07:11 pm IST

कोलकाता रेप और मर्डर मामले की जांच जारी है। इस घटना ने देश को हिलाकर रख दिया है। सीबीआई इस मामले की जांच कर रही है। इस बीच मुख्य आरोपी संजय रॉय की उस रात की तस्वीर सामने आ गई है, जब वह सेमिनार हॉल में जाता है और वहां से निकलता दिखाई दिया था।

Kolkata Rape The main accused Sanjay Roy was arrested on the basis of this CCTV footage see the pict- India TV Hindi
संजय रॉय की सीसीटीवी फुटेज की तस्वीर आई सामने Image Source : INDIA TV

कोलकाता के आरजी कर अस्पताल में ट्रेनी डॉक्टर संग रेप और मर्डर के मामले में देशभर में आक्रोश का माहौल है। मामले की जांच सीबीआई कर रही है। मामले के मुख्य आरोपी संजय रॉय को जिस सीसीटीवी फुटेज के आधार पर गिरफ्तार किया गया था, उसकी एक तस्वीर अब सामने आ गई है। दरअसल हमारे पास संजय रॉय की जो तस्वीर है वह सीसीटीवी ग्रैब है, जिसमें संजय रॉय सेमिनार हॉल के पास दिखाई दे रहा है। यह सीसीटीवी ग्रैब रात करीब 1.3 बजे का बताया जा रहा है। वारदात वाले दिन आरोपी संजय रॉय सेमिनार हॉल के पास के सीसीटीवी कैमरे में कैद हुआ था। 

गले में लटकता दिखा था ब्लूटूथ

साथ ही इसमें संजय के गले में जो ब्लूटूथ लटकता दिख रहा है, वही ब्लूटूथ घटनास्थल से बरामद की गई थी। इसे जब संजय रॉय के मोबइल से पेयर किया गया तो यह आसानी से पेयर हो गया, जिसके बाद संजय की गिरफ्तारी की गई। कोलकाता पुलिस ने अस्पताल के इन्हीं सीसीटीवी फुटेज और ब्लूटूथ के आधार पर संजय रॉय की गिरफ्तारी की थी और पूछताछ की जिसके बाद संजय ने अपना जुर्म कबूल कर लिया था। बता दें कि इसी मामले में कई तरह के दावे किए जा रहे हैं। इस बीच आज इंडिया टीवी ने पीड़िता के माता-पिता का एक्सक्लूसिव इंटरव्यू लिया।

पीड़िता की मां ने क्या कहा?

इस इंटरव्यू में पीड़िता डॉक्टर की मां ने कहा कि जिस दिन यह घटना घटी उस दिन अस्पताल में 70 से अधिक मरीज भर्ती थी। उस दिन किसी ने भी ये नहीं सोचा या पूछा कि एक डॉक्टर इतने देर से क्यों गायब है। इन्हीं सब कारणों से और संदेह बढ़ रहा है कि इसमें किसी एक व्यक्ति का हाथ नहीं है। उन्होंने अपने इंटरव्यू में उस दिन की पूरी घटना बताई कि कैस उन्हें किसी का फोन आता है और कहा जाता है कि उनकी बेटी ने आत्महत्या कर ली है। इसके बाद उन्हें सेमिनार हॉल में नहीं ले जाया जाता और 3 घंटे तक उन्हें इंतजार करना पड़ता है। 

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत