1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हरिद्वार में सड़क हादसे में लक्सर SDM गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत

हरिद्वार में सड़क हादसे में लक्सर SDM गंभीर रूप से घायल, ड्राइवर की मौके पर मौत

 Published : Apr 26, 2022 04:40 pm IST,  Updated : Apr 26, 2022 04:40 pm IST

एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं, तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे के उड़ गए।

Road Accident- India TV Hindi
Road Accident Image Source : IANS

हरिद्वार: हरिद्वार में सड़क हादसे में एसडीएम लक्सर गंभीर रूप से घायल हो गई हैं तथा चालक की मौके पर ही मौत हो गई है। जानकारी के मुताबिक मंगलवार को एसडीएम लक्सर संगीता कनौजिया अपने चालक गोविंद राम के साथ हरिद्वार से बाईपास मार्ग होते हुए लक्सर आ रही थीं, तभी लक्सर रुड़की मार्ग पर स्थित सोलानी पुल पर सामने से आ रहे ट्रक ने उनकी गाड़ी को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी भीषण थी कि गाड़ी के परखच्चे के उड़ गए और चालक गोविंद राम की मौके पर ही मौत हो गई।

हादसे में एसडीएम गंभीर रूप से घायल हो गई हैं जिन्हें इलाज के लिए रुड़की के विनय विशाल नर्सिंह होम में भर्ती कराया गया है। सूचना पर लक्सर कोतवाली व मंगलौर कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंच गई है। ट्रक को कब्जे में ले लिया गया है।

जिलाधिकारी विनय शंकर पांडे, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉक्टर योगेंद्र सिंह रावत समेत तमाम अधिकारी मौके पर पहुंच गए हैं। फिलहाल ग्रीन कॉरिडोर बनाकर एसडीएम संगीता कनौजिया को देहरादून के किसी अस्पताल में ले जाने की तैयारी है। इस सड़क पर अक्सर भारी वाहन अनियंत्रित होकर तेज गति से चलते हैं। कई बार शिकायत की गई है, लेकिन इन पर अब तक रोक नहीं लगी। खनन वाहन भी अनियंत्रित गति से इस सड़क पर चलते हैं। यहां आए दिन हादसे होते हैं, लेकिन प्रशासन ने अभी तक कोई कार्रवाई नहीं की है।

(इनपुट- IANS)

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत