1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. AIIMS में इलाज के बाद RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav को मिली छुट्टी, आज लौटेंगे रांची

AIIMS में इलाज के बाद RJD सुप्रीमो Lalu Prasad Yadav को मिली छुट्टी, आज लौटेंगे रांची

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 23, 2022 12:01 pm IST,  Updated : Mar 23, 2022 12:01 pm IST

रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) ने लालू को AIIMS रेफर कर दिया था। इसके बाद मंगलवार रात करीब 9 बजे उन्हें AIIMS लाया गया था।

Lalu Prasad Yadav- India TV Hindi
Lalu Prasad Yadav Image Source : PTI

राष्ट्रीय जनता दल (RJD) सुप्रीमो लालू प्रसाद यादव को मंगलवार देर रात दिल्ली के AIIMS अस्पताल में भर्ती कराया गया था। इलाज के बाद उन्हें रात में ही डिस्चार्ज कर दिया गया है। लालू को पूरी रात इमरजेंसी डिपार्टमेंट में ऑब्जर्वेशन में रखा गया था। न्यूज़ एजेंसी 'PTI' के मुताबिक, पूरी जांच करने के बाद सुबह करीब 3 बजे उन्हें छुट्टी दे दी गई। 

रांची के राजेंद्र इंस्टीट्यूट ऑफ मेडिकल साइंस (RIMS) ने लालू को AIIMS रेफर कर दिया था। इसके बाद मंगलवार रात करीब 9 बजे उन्हें AIIMS लाया गया था। न्यूज़ एजेंसी 'PTI' को करीबी सूत्र ने बताया, 'लालू प्रसाद यादव को डॉक्टरों की निगरानी में रखा गया था। उनकी पूरी जांच की गई और इलाज के बाद उन्हें सुबह करीब 3 बजे डिस्चार्ज कर दिया गया था।'

मीडिया रिपोर्ट्स की मानें तो 73 वर्षीय बिहार के पूर्व सीएम आज दोपहर 3 बजे चार्टर्ड फ्लाइट से वापस रांची चले जाएंगे। उनके साथ बेटी और राज्य सभा सांसद मीसा भारती भी वापस जाएंगी। RIMS में सात सदस्यों की टीम का नेतृत्व करने वाले डॉक्टर विद्यापति ने बताया, 'लालू प्रसाद का Creatinine Level बढ़कर 4.6 तक पहुंच गया था, जो पहले 3.5 था। ब्लड शुगर और ब्लड प्रेशर भी ऊपर-नीचे हो रहा था। शुगर का स्तर भी बढ़ने के बाद 150 और 200 mg/dl पहुंच गई थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत