1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LCH: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) में भरी उड़ान, भारत के दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

LCH: रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) में भरी उड़ान, भारत के दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

 Written By: Shashi Rai @km_shashi
 Published : Oct 03, 2022 11:18 am IST,  Updated : Oct 03, 2022 01:07 pm IST

LCH: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने वायुसेना को सौंपे 10 स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर, भारत के दुश्मनों को देंगे मुंहतोड़ जवाब

Defense Minister Rajnath Singh- India TV Hindi
Defense Minister Rajnath Singh Image Source : INDIA TV

Highlights

  • भारतीय वायुसेना की बढ़ी ताकत
  • शामिल हुआ 'स्वदेशी हल्का लड़ाकू हेलीकॉप्टर
  • स्वदेशी हथियारों पर बढ़ रहा भरोसा: राजनाथ सिंह

LCH: रक्षामंत्री राजनाथ सिंह ने लाइट कॉम्बैट हेलीकॉप्टर (LCH) में उड़ान भरी। इससे पहले रक्षामंत्री ने वायुसेना को10 स्वदेशी लाइट कॉम्बेट हेलिकॉप्टर सौंप दिया। जोधपुर में आयोजित एक कार्यक्रम के दौरान रक्षामंत्री राजनाथ सिंह और वायुसेना प्रमुख एयर चीफ मार्शल वी. आर. चौधरी की उपस्थिति में हेलीकॉप्टर को वायुसेना के बेड़े में शामिल किया गया। इस दौरान रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने कहा, ''आजादी से लेकर अब तक भारत की संप्रभुता को सुरक्षित रखने में भारतीय वायु सेना की बड़ी शानदार भूमिका रही है।आंतरिक खतरे हों या बाहरी युद्ध हो, भारतीय वायु सेना ने सदैव अपने अदम्य साहस, शौर्य और पराक्रम के साथ राष्ट्रीय सुरक्षा को मजबूती प्रदान की है।''

इससे वायुसेना की ताकत और बढ़ गई है, क्योंकि यह बहुपयोगी हेलीकॉप्टर कई तरह की मिसाइल दागने और हथियारों का इस्तेमाल करने में सक्षम है। एलसीएच को सार्वजनिक उपक्रम ‘हिंदुस्तान एयरोनॉटिक्स लिमिटेड’ (एचएएल) ने विकसित किया है और इसे ऊंचाई वाले इलाकों में तैनात करने के लिए विशेष तौर पर डिजाइन किया गया है। 

एलसीएच और 'एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर' ध्रुव में कई समानताएं

गौरतलब है कि इस साल मार्च में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की अध्यक्षता में सुरक्षा मामलों की मंत्रिमंडलीय समिति (सीसीएस) ने स्वदेश में विकसित 15 एलसीएच को 3,887 करोड़ रुपये में खरीदने के लिए मंजूरी दी थी। रक्षा मंत्रालय ने बताया कि इनमें से 10 हेलीकॉप्टर वायुसेना के लिए और पांच थल सेना के लिए होंगे। अधिकारियों ने बताया कि एलसीएच और ‘एडवांस लाइट हेलीकॉप्टर’ ध्रुव में कई समानताएं हैं। 

रात को हमला करने व आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता

उन्होंने बताया कि इसमें कई विशेषताएं हैं जिनमें ‘स्टील्थ’ (रडार से बचने की) खूबी के साथ ही बख्तरबंद सुरक्षा प्रणाली से लैस और रात को हमला करने व आपात स्थिति में सुरक्षित उतरने की क्षमता शामिल हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत