1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. तेंदुए ने रेलिंग से कूदकर कार में बैठे लोगों पर हमला किया, बेहद डरावना है VIDEO

तेंदुए ने रेलिंग से कूदकर कार में बैठे लोगों पर हमला किया, बेहद डरावना है VIDEO

 Written By: Rituraj Tripathi @riturajfbd
 Published : Dec 27, 2022 11:28 am IST,  Updated : Dec 27, 2022 12:21 pm IST

असम के जोरहाट में एक तेंदुए की वजह से लोग डरे हुए है। हालही में इस तेंदुए का एक वीडियो सामने आया है, जिसमें वह रेलिंग से कूदकर सामने खड़ी कार पर हमला कर देता है और उसे तोड़ देता है। इस तेंदुए के हमले में अब तक 13 लोग घायल हो चुके हैं।

 Leopard- India TV Hindi
कार पर झपट पड़ा तेंदुआ Image Source : ANI

जोरहाट: असम के जोरहाट में एक तेंदुए ने आतंक फैला रखा है। इस तेंदुए के हमले में अब तक 13 लोग घायल हो चुके हैं, जिसमें 3 लोग वन विभाग के भी हैं। सभी घायलों को फौरन लोकल हॉस्पिटल में एडमिट करवा दिया गया है। सभी घायल खतरे से बाहर हैं। ये जानकारी जोरहाट के एसपी मोहन लाल मीणा ने दी है। तेंदुए के कार पर झपटने का एक वीडियो भी सामने आया है। 

मिली जानकारी के मुताबिक, जोरहाट जिले में रेनफॉरेस्ट रिसर्च इंस्टीट्यूट परिसर (RFRI) में एक तेंदुआ घुस गया था और उसने कई लोगों पर हमला किया था। इस हमले में 13 लोग घायल हो गए थे। इसके बाद लोगों ने वन विभाग को इस बात की जानकारी दी। लेकिन इस तेंदुए ने तब तक कई और लोगों को अपना निशाना बनाया। 

इसके बाद वनकर्मी मौके पर पहुंचे और तेंदुए को पकड़ने के लिए काफी मशक्कत की। मिली जानकारी के मुताबिक, अब वन कर्मियों ने तेंदुए को पकड़ लिया है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत