1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bobby Deol In Aap Ki Adalat: "मेरे पापा जैसा कोई नहीं होगा", आप की अदालत में क्यों भावुक हुए बॉबी देओल?

Bobby Deol In Aap Ki Adalat: "मेरे पापा जैसा कोई नहीं होगा", आप की अदालत में क्यों भावुक हुए बॉबी देओल?

 Edited By: Kajal Kumari @lallkajal
 Published : May 30, 2026 09:55 pm IST,  Updated : May 31, 2026 12:01 am IST

Bobby Deol in Aap Ki Adalat:फिल्म स्टार बॉबी देओल आज रजत शर्मा के मशहूर शो 'आप की अदालत' के कटघरे में मौजूद थे और उन्होंने इंडिया टीवी के चेयरमैन एवं एडिटर-इन-चीफ रजत शर्मा के सवालों का बेबाकी से जवाब दिया।

Bobby Deol In Aap Ki Adalat :  फिल्म स्टार बॉबी देओल रजत शर्मा के मशहूर शो 'आप की अदालत' में तब भावुक हो गए, जब दर्शकों में से किसी ने उनसे उनके पिता धर्मेंद्र के बारे में पूछा, जिनका पिछले साल देहांत हो गया था। बॉबी देओल ने रोते हुए कहा, "उनके जैसा कोई इंसान हो नहीं पाएगा कभी।" जब रजत शर्मा ने उन्हें याद दिलाया कि उनके बेटे सनी देओल 'आप की अदालत' में धर्मेंद्र के साथ दीवार की तरह खड़े रहते थे, तो बॉबी देओल ने सिर हिलाकर जवाब दिया, "हां, यहीं बैठे हुए थे। मैं भाग्यशाली था, मेरा जन्म ऐसे घर में हुआ जहां मुझे मां और ऐसे पापा मिले... मेरे पापा जैसा कोई हो ही नहीं सकता।"


पापा को याद कर भावुक हुए बॉबी देओल

यह पूछे जाने पर कि क्या उन्होंने कभी अपने 'पापा' की तरह लोगों को पीटा है, जब वह गुस्सा हो जाते थे, बॉबी देओल ने जवाब दिया, "पापा ऐसे इंसान थे कि उन्हें अगर गलत बोलो तो कभी बर्दाश्त नहीं कर पाते थे। उनका हाथ बड़ा था, दो-तीन मारते थे, फिर घर के अंदर ले जाते थे, खाना खिलाते थे, दूध पिलाते थे, नए कपड़े देते थे। वह ऐसे ही थे।" ...मुझे बचपन से ज़रूरत पड़ी ही नहीं, किसी पर हाथ उठाने की। मुझे अच्छा भी नहीं लगता। मैंने कभी ऐसा नहीं किया,  मुझे किसी को पीटना पसंद नहीं है।

हीरो हमेशा हीरो रहता है-बॉबी देओल

पिता धर्मेंद्र और भाई सनी देओल ने कभी नकारात्मक या खलनायक की भूमिकाएं नहीं निभाईं, इस सवाल के जवाब में बॉबी देओल ने कहा, जब मेरे करियर में बुरा दौर चल रहा था, तब ओटीटी प्लेटफॉर्म ने मेरी और कई अन्य अभिनेताओं और तकनीशियनों की मदद की। हीरो तो हमेशा हीरो ही रहता है, लेकिन मुझे ऐसे किरदार पसंद हैं जो सिनेमाघरों से निकलने के बाद भी दर्शकों के दिलों में बसे रहें। इसलिए मैंने ऐसा ही एक किरदार चुना..."

फिल्मों में नकारात्मक रोल कैसे मिला, बताया बॉबी देओल ने

बॉबी देओल ने बताया, जब मैं प्रकाश झा के पास गया और स्क्रिप्ट सुनी, तो मैंने सोचा कि वह मुझे एक पुलिसकर्मी की भूमिका की पेशकश करेंगे, जिसे दर्शन कुमार ने निभाया है। मैंने प्रकाश झा से कहा, यह एक दिलचस्प सारांश था, तब उन्होंने मुझसे कहा, मैं चाहता हूं कि आप बाबा का किरदार निभाएं..ये तो मैंने सोचा भी नहीं था। जब आपको काम नहीं मिलता, और आप कम्फर्ट जोन से बाहर जाना चाहते हैं, तो..मैंने कहा, मैं यह करूंगा। यह मेरे लिए एक चुनौती है. "

देखें पूरा वीडियो

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत