1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मस्जिदों में लाउडस्पीकर: अज़ान करने से रोका तो महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान- समाजवादी पार्टी

मस्जिदों में लाउडस्पीकर: अज़ान करने से रोका तो महिलाएं मंदिरों के सामने पढ़ेंगी कुरान- समाजवादी पार्टी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 19, 2022 11:17 am IST,  Updated : Apr 19, 2022 11:17 am IST

समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने कहा कि अगर उन्हें अज़ान करने से रोका गया तो मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के सामने कुरान पढ़ेंगी। 

सांकेतिक तस्वीर- India TV Hindi
सांकेतिक तस्वीर Image Source : PTI

मस्जिदों में लाउडस्पीकर को लेकर विवाद थमने का नाम नहीं ले रहा है। अब इस मामले पर समाजवादी पार्टी की भी प्रतिक्रिया आई है। समाजवादी पार्टी की महिला सभा की महानगर अध्यक्ष रुबीना खानम ने कहा कि अगर उन्हें अज़ान करने से रोका गया तो मुस्लिम महिलाएं मंदिरों के सामने कुरान पढ़ेंगी। 

दूसरी तरफ, ऑल इंडिया सुन्नी जमीयत उलमा की महाराष्ट्र इकाई ने सोमवार को मुंबई पुलिस ने अनुरोध किया कि मस्जिदों के ऊपर लाउडस्पीकर लगाकर अजान पढ़ने की अनुमति दी जाए। संगठन ने एक बयान में कहा कि कुछ लोग लाउडस्पीकर के इस्तेमाल पर सवाल उठा रहे हैं इसलिए पुलिस आयुक्त संजय पांडेय को पत्र लिखकर आवश्यक स्पष्टीकरण मांगा गया है। 

सुन्नी जमीयत उलमा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष सैयद मोईनुद्दीन अशरफ ने कहा कि मस्जिदों पर पहले से ही उच्चतम न्यायालय के दिशा निर्देशों का पालन करते हुए लाउडस्पीकर लगाए गए हैं। पत्र में कहा गया, 'आपसे अनुरोध है कि मुंबई के सभी पुलिस थानों को निर्देश दिया जाए कि जो भी अनुमति मांगे उसे तत्काल अनुमति दी जाए। हम मस्जिदों के न्यासियों से भी कह रहे हैं कि लाउडस्पीकर की अनुमति के लिए तत्काल आवेदन करें।'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत