1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. LPG Gas Cylinder Price Hike: जनता पर फिर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

LPG Gas Cylinder Price Hike: जनता पर फिर महंगाई की मार, आज से महंगा हुआ घरेलू सिलेंडर, जानें कितनी चुकानी होगी कीमत

 Written By: Rituraj Tripathi
 Published : Jul 06, 2022 09:12 am IST,  Updated : Jul 06, 2022 09:40 am IST

LPG Gas Cylinder Price Hike: दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है।

LPG Gas Cylinder Price- India TV Hindi
LPG Gas Cylinder Price Image Source : PTI

Highlights

  • घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए की बढ़ोतरी
  • दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हुई
  • 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी

LPG Gas Cylinder Price Hike: आज से घरेलू गैस सिलेंडर महंगा हो गया है। घरेलू 14.2 किलो की रसोई गैस सिलेंडर की कीमतों में 50 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। दिल्ली में घरेलू रसोई गैस सिलेंडर की कीमत 1053 रुपए हो गई है। वहीं 5 किलो घरेलू सिलेंडर की कीमत में 18 रुपए प्रति सिलेंडर की बढ़ोतरी हुई है। 19 किलो के कॉमर्शियल गैस सिलेंडर की कीमतों में 8.50 रुपए की कमी हुई है।

किस शहर में कितनी है घरेलू सिलेंडर की कीमत- 

                       शहर                      रेट 
दिल्ली 1053
मुंबई 1053
पटना 1143
लखनऊ 1091
इंदौर 1081
कोलकाता 1079
चेन्नई 1069
आगरा 1066 
गोरखपुर 1062
अहमदाबाद 1060
भोपाल 1059
जयपुर 1057
पुणे  1056

नया रसोई गैस कनेक्‍शन भी हो चुका है महंगा

इससे पहले जून में खबर सामने आई थी कि अब नया रसोई गैस कनेक्‍शन (LPG Gas Connection) लेना भी महंगा हो गया है। सरकारी तेल कंपनियों ने घरेलू गैस के नए कनेक्शन की कीमतों में जबर्दस्त इजाफा किया था। जिसके बाद नए ग्राहकों को गैस कनेक्शन लेने के लिए 2200 रुपए खर्च करने की बात सामने आई थी। पहले यही कीमत 1450 रुपये थी। 

इंडियन ऑयल, भारत पेट्रोलियम और हिंदुस्तान पेट्रोलियम की तरफ से दी गई जानकारी में बताया गया था कि 5 किलो के सिलेंडर की सिक्योरिटी अब 800 की बजाय 1150 कर दी गई है।

रेग्युलेटर भी महंगा 

गैस सिलेंडर की तरह ही इसका रेग्युलेटर भी महंगा हो गया था। पहले रेग्युलेटर के लिए आपको 150 रुपए कीमत चुकानी पड़ती थी। लेकिन बाद में इसके लिए 250 रुपए अदा करने की बात सामने आई। 

उज्ज्वला योजना पर भी मार

महंगाई की मार प्रधानमंत्री का उज्जवला योजना के ग्राहकों पर भी पड़ी है। यदि इन ग्राहकों ने अपने कनेक्शन पर सिलेंडर को डबल किया तो दूसरे सिलेंडर की बढ़ी हुई सिक्योरिटी राशि देनी ही होगी। हालांकि यदि उज्जवला योजना में किसी को नया कनेक्शन मिलता है तो सिलेंडर की राशि पहले वाली ही देनी होगी। 

डबल सिलेंडर पर भी असर 

देश में बहुत से लोग आपकी रसोई में काम आने वाला 14.2 किलोग्राम वजन के गैस सिलेंडर का डबल कनेक्शन लेते हैं। इससे उन्हें रीफिल करवाने में आसानी होती है, साथ ही गैस की किल्लत भी नहीं होती। पहले डबल कनेक्शन के लिए ग्राहकों को 2900 रुपए अदा करने होते थे। लेकिन अब डबल कनेक्शन 4400 रुपए में मिलेगा। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत