1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. केक को चाकू से नहीं बंदूक से काट कर मना रहे थे जन्मदिन, दोस्त बोले 'हैप्पी बर्थ डे टू यू', फिर पुलिस ने...

केक को चाकू से नहीं बंदूक से काट कर मना रहे थे जन्मदिन, दोस्त बोले 'हैप्पी बर्थ डे टू यू', फिर पुलिस ने...

 Published : Nov 20, 2022 08:25 pm IST,  Updated : Nov 20, 2022 08:25 pm IST

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में जन्मदिन का केक कथित रूप से तमंचे से काटने और फेसबुक पर इसका लाइव वीडियो शेयर करने के लिए एक गांव के सरपंच और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है।

केक- India TV Hindi
केक Image Source : PEXEL

जन्मदिन को अलग-अलग तरीके से मनाने के दौर शुरू हो गया है। हर कोई अपने जन्मदिन को खास बनाना चाहता है। इसी खास के चक्कर में कई बार ऐसी अनहोनी हो जाती है जिसके बारे में उम्मीद भी नहीं रखते हैं। ऐसा ही एक मामला मध्य प्रदेश में हुआ, जहां पर एक युवक अपने जन्मदिन को स्पेशल बनाने के प्रयास में गैरकानूनी काम कर दिया जिसके कारण जेल की हवा खानी पड़ गई। 

बंदूक से काटा था केक 

मध्यप्रदेश के भिंड जिले में जन्मदिन का केक कथित रूप से तमंचे से काटने और फेसबुक पर इसका लाइव वीडियो शेयर करने के लिए एक गांव के सरपंच और दो अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। पुलिस अधिकारी ने रविवार को यह जानकारी दी । यह घटना 16 नवंबर को गोना हरिदास पुरा गांव में एक युवक का जन्मदिन मनाने के दौरान हुई।

फेसबुक पर वीडियो किया था वायरल 
विभागीय अधिकारी पुलिस (एसडीओपी) अरविंद शाह ने बताया, ‘‘16 नवंबर को गोना हरिदास पुरा गांव में एक युवक का जन्मदिन मनाया गया था। जन्मदिन पर केक को तमंचे से काटा गया था। सरपंच राजू भदौरिया ने अपने मोबाइल पर अपनी फेसबुक आईडी से केक काटने का वीडियो लाइव चलाते हुए वायरल कर दिया।’’ उन्होंने कहा कि बरोही थाना पुलिस ने वीडियो के आधार पर सरपंच सहित तीन लोगों के खिलाफ शस्त्र अधिनियम के तहत मामला दर्ज किया है। शाह ने बताया कि पुलिस ने उनके कब्जे से 315 बोर का तमंचा और दो जिंदा कारतूस भी जब्त किए हैं। उन्होंने कहा कि मामले की विस्तृत जांच जारी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत