1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने युवक को मारी टक्कर, ड्राइवर पर केस, कार जब्त

मध्य प्रदेश: पूर्व सीएम दिग्विजय सिंह की कार ने युवक को मारी टक्कर, ड्राइवर पर केस, कार जब्त

 Reported By: Anurag Amitabh @anuragamitabh
 Published : Mar 09, 2023 11:02 pm IST,  Updated : Mar 10, 2023 06:19 am IST

दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ जिले के कोड़क्या गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मिलकर राजगढ़ के लिए निकल रहे थे। उसी दौरान तकरीबन ढाई बजे जीरापुर के पास विजय कान्वेंट स्कूल के सामने उनकी काली रंग की फॉर्च्यूनर के सामने बाइक सवार आ गया।

दिग्विजय सिंह की कार ने मारी टक्कर- India TV Hindi
दिग्विजय सिंह की कार ने मारी टक्कर Image Source : इंडिया टीवी

राजगढ़: पूर्व मुख्यमंत्री और कांग्रेस के दिग्गज नेता दिग्विजय सिंह की कार ने मध्यप्रदेश के राजगढ़ जिले में एक बाइक सवार युवक को टक्कर मार दी। टक्कर इतनी जबरदस्त थी बाइक पर सवार युवक 10 फीट दूर जाकर खंभे से जा टकराया। सर में चोट के चलते उसे भोपाल रेफर किया गया है।

युवक 10 फीट दूर खंभे से जा टकराया

दरअसल, पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह गुरुवार को राजगढ़ जिले के कोड़क्या गांव में कांग्रेस जिलाध्यक्ष से मिलकर राजगढ़ के लिए निकल रहे थे। उसी दौरान तकरीबन ढाई बजे जीरापुर के पास विजय कान्वेंट स्कूल के सामने उनकी काली रंग की फॉर्च्यूनर के सामने बाइक सवार आ गया। बाइक इतनी तेजी से फॉर्च्यूनर से टकराई की युवक उछलकर 10 फीट दूर खंभे से जा टकराया।

हादसे के वक्त दिग्विजय सिंह कार में थे मौजूद

इस घटना के बाद कार में बैठे दिग्विजय सिंह नीचे उतरे तुरंत घायल को अस्पताल पहुंचाया,अस्पताल उसे देखने भी पहुंचे। जिसके बाद डॉक्टरों ने युवक का प्राथमिक उपचार कराते हुए उसे भोपाल रेफर कराया गया।घायल युवक परवलिया निवासी 20 वर्ष का रामबाबू बागरी है।

हादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह
Image Source : इंडिया टीवीहादसे के बाद पूर्व मुख्यमंत्री दिग्विजय सिंह

पूरे इलाज की व्यवस्था करूंगा-दिग्विजय सिंह

दिग्विजय सिंह ने बताया कि ईश्वर की कृपा से ज्यादा चोट नहीं आई युवक एकदम से सामने से आ गया।मैं उसके पूरे इलाज की व्यवस्था करूंगा। बताया जा रहा है खुद दिग्विजय सिंह ने पुलिसकर्मियों से कहा कि मेरी गाड़ी जब्त करिए और ड्राइवर पर केस दर्ज कीजिए। इसके बाद गाड़ी जीरापुर थाने में खड़ी कर दी गई और दिग्विजय सिंह राजगढ़ विधायक की गाड़ी से राजगढ़ के लिए रवाना हुए।

ये भी पढ़ें:

सबसे पहले तो आपने घबराना नहीं है', जब इमरान के जुमले को सुनाकर पाकिस्तान सरकार ने रईसों को दी 'गोली'

क्रिकेट के मैदान पर प्रधानमंत्री ने खेली डिप्लोमेसी!, मोदी-अल्बानीज की यह तस्वीर चीन को लगा देगी मिर्ची

चीन में प्रलय ला देंगी अमेरिकी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, ऑस्‍ट्रेलिया खरीदेगा 5 खतरनाक सबमरीन, घबराया 'ड्रैगन'

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत