1. Hindi News
  2. विदेश
  3. अन्य देश
  4. चीन में प्रलय ला देंगी अमेरिकी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, ऑस्‍ट्रेलिया खरीदेगा 5 खतरनाक सबमरीन, घबराया 'ड्रैगन'

चीन में प्रलय ला देंगी अमेरिकी न्यूक्लियर पनडुब्बियां, ऑस्‍ट्रेलिया खरीदेगा 5 खतरनाक सबमरीन, घबराया 'ड्रैगन'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Mar 09, 2023 07:11 pm IST,  Updated : Mar 09, 2023 11:38 pm IST

ऑस्‍ट्रेलिया अमेरिका से 5 परमाणु पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये परमाणु पनडुब्बियां वर्जिन‍िया क्‍लास की हैं। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये किलर पनडुब्बियां साल 2030 तक ऑस्‍ट्रेलिया की नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

चीन में प्रलय ला देंगी अमेरिकी न्यूक्लियर पनडुब्बियां- India TV Hindi
चीन में प्रलय ला देंगी अमेरिकी न्यूक्लियर पनडुब्बियां Image Source : FILE

Australia-America: प्रशांत महासागर और दक्षिण चीन सागर में चीन की बढ़ती दादागिरी का करारा जवाब देने के लिए ऑस्‍ट्रेलिया ने कमर कस ली है। ऑस्‍ट्रेलिया अब अमेरिका से ऐसी खतरनाक सबमरीन खरीदने जा रहा है, जो बेहद घातक हैं। यदि जंग हुई तो ये न्यूक्लियर सबमरीन चीन में प्रलय मचा सकती हैं। इसके लिए ऑस्‍ट्रेलिया अमेरिका से 5 परमाणु पनडुब्बियां खरीदने जा रहा है। बताया जा रहा है कि ये परमाणु पनडुब्बियां वर्जिन‍िया क्‍लास की हैं। परमाणु ऊर्जा से चलने वाली ये किलर पनडुब्बियां साल 2030 तक ऑस्‍ट्रेलिया की नौसेना के बेड़े में शामिल हो जाएंगी।

अमेरिका से हो गई डील

ये परमाणु पनडुब्‍ब‍ियां पिछले दिनों हुए ऑकस डील के तहत खरीदी जा रही हैं। इस पनडुब्‍बी में अमेरिका के साथ साथ ब्रिटेन की तकनीक भी बड़े पैमाने पर इस्‍तेमाल की जाएगी। रॉयटर्स की रिपोर्ट के मुताबिक ऑकस डील के तहत कम से कम एक अमेरिकी सबमरीन आने वाले समय में ऑस्‍ट्रेलिया के बंदरगाह पर जाएगी। साल 2030 तक नई श्रेणी की सबमरीन ब्रिटेन के डिजाइन और अमेरिका की तकनीक के आधार पर बनाई जाएगी। भारत की यात्रा पर आए ऑस्‍ट्रेलिया के प्रधानमंत्री एंथनी अल्‍बानीज सोमवार को जो बाइडन और ब्रिटेन के प्रधानमंत्री ऋषि सुनक से मुलाकात करेंगे। इस ऑकस डील पर सितंबर 2021 में सबसे पहले समझौता हुआ था।

समुद्र में चीन की ताकत पर अमेरिका-ऑस्‍ट्रेलिया कसेंगे लगाम

ऑकस डील का उद्देश्‍य चीन की बढ़ती ताकत और क्षेत्र में आक्रामकता पर लगाम लगाना था। इस डील के बाद चीन और ऑकस देशों के बीच तनाव काफी गहरा गया था। चीन इस पूरे सैन्‍य डील को खुद को घेरने की साजिश के रूप में देख रहा है। आधिकारिक सूत्रों ने बताया कि अमेरिका साल 2027 तक अपनी कुछ सबमरीन को पश्चिमी ऑस्‍ट्रेलिया में तैनात करेगा। इसके बाद साल 2030 की शुरुआत में ऑस्‍ट्रेलिया 3 वर्जीनिया क्‍लास की सबमरीन को खरीदेगा और उसके पास दो और पनडुब्बियों को खरीदने का विकल्‍प होगा।

ये भी पढ़ें:

सबसे पहले तो आपने घबराना नहीं है', जब इमरान के जुमले को सुनाकर पाकिस्तान सरकार ने रईसों को दी 'गोली'

क्रिकेट के मैदान पर प्रधानमंत्री ने खेली डिप्लोमेसी!, मोदी-अल्बानीज की यह तस्वीर चीन को लगा देगी मिर्ची

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। Around the world से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें विदेश