1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं', सांसद चंद्रशेखर आजाद का विवादित बयान

'महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं', सांसद चंद्रशेखर आजाद का विवादित बयान

 Published : Jan 10, 2025 06:41 am IST,  Updated : Jan 10, 2025 06:58 am IST

Mahakumbh 2025: प्रयागराज में महाकुंभ की तैयारियां जोर-शोर से जारी है। वहीं, अब सांसद चंद्रशेखर ने विवादित बयान देते हुए कहा है कि कुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं।

महाकुंभ को लेकर विवादित बयान।- India TV Hindi
महाकुंभ को लेकर विवादित बयान। Image Source : INDIA TV/PTI

Kumbh Mela 2025: उत्तर प्रदेश के प्रयागराज में महाकुंभ का आयोजन शुरू होने में अब बहुत कम समय बाकी रह गया है। बता दें कि प्रयागराज में महाकुंभ 13 जनवरी से शुरू होगा और इसका समापन 26 फरवरी की तारीख को  होगा। हालांकि, तैयारियों के बीच महाकुंभ को लेकर विवादित बयानों का सिलसिला भी जारी है। अब आजाद समाज पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष और नगीना सीट से लोकसभा सांसद चंद्रशेखर आजाद ने महाकुंभ को लेकर विवादित बयान दिया है। चंद्रशेखर ने कहा है कि महाकुंभ में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं।

क्या बोले सांसद चंद्रशेखर?

दरअसल, सांसद चन्द्रशेखर आजाद गुरुवार को अपने ऊपर हुए हमले के मामले में पेश होने सहारनपुर की अदालत आए थे। चन्द्रशेखर ने इस दौरान कहा कि उनकी आजाद समाज पार्टी उन गरीबों और कमजोरों की लड़ाई लड़ रही है जिन्हें हजारों साल से धर्म और संप्रदाय के नाम पर अपमानित किया गया है।

'कुंभ में वही जाएंगे जो....'

संवाददाताओं से बात करते हुए सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने कहा- "कुंभ मेले में वही लोग जाएंगे जिन्होंने पाप किए हैं। जिन्होंने पाप किए हैं, उन्हें ही जाना चाहिए। लेकिन क्या कोई यह बताता है कि कोई पाप कब करता है? हालांकि, चन्द्रशेखर आजाद ने अपने इस बयान पर विस्तार से बात नहीं की है। चंद्रशेखर ने आगे ये भी कहा कि वर्तमान समय में भी मीडिया, पुलिस प्रशासन और न्यायपालिका कमजोर तबके के खिलाफ खड़ी नजर आती है।

कानून व्यवस्था पर भी निशाना

सांसद चन्द्रशेखर आजाद ने उत्तर प्रदेश की कानून व्यवस्था पर भी निशाना साधा है। चन्द्रशेखर ने कहा- "उत्तर प्रदेश में स्थिति बहुत खराब है। यहां जंगल राज है। मुख्यमंत्री तानाशाही रवैया अपना रहे हैं। वह जो चाहते हैं, करते हैं। यहां कब किसकी जान चली जाए, पता नहीं। मुझे भी जान से मारने की कोशिश की गई।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- Mahakumbh 2025: खूनी नागा साधु कैसे बनते हैं? स्वभाव से होते हैं उग्र, धर्म रक्षा के लिए बहा देते हैं अपना रक्त

Mahakumbh 2025: नागा साधु करते हैं ये 17 श्रृंगार, उसके बाद बढ़ते हैं शाही स्नान के लिए आगे

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत