1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'मुझे धोखा दिया', पत्नी की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी और लगा दिया WhatsApp Status

'मुझे धोखा दिया', पत्नी की हत्या कर लाश के साथ ली सेल्फी और लगा दिया WhatsApp Status

 Published : Dec 01, 2025 02:19 pm IST,  Updated : Dec 01, 2025 02:28 pm IST

तमिलनाडु को कोयंबटूर में रविवार दोपहर कई लोगों के व्हाट्सएप स्टेटस एक डरावनी फोटो दिखी। फोटो में एक महिला का शव खून से लथपथ पड़ा था और उसके पास एक आदमी दरांती लिए खड़ा था।

शख्स ने पत्नी की हत्या...- India TV Hindi
शख्स ने पत्नी की हत्या के बाद शव के साथ सेल्फी ली। Image Source : REPORTER INPUT

कोयंबटूर: तमिलनाडु में एक व्यक्ति ने अपने से अलग होकर महिला हॉस्टल में रह रही पत्नी की बेरहमी से हत्या कर दी। इतना ही नहीं उसने पत्नी के शव के साथ सेल्फी लेकर व्हाट्सएप स्टेटस पर डाल दी और लिखा कि दगाबाजी की कीमत मौत है। पुलिस ने सोमवार को यह जानकारी दी। इस घटना के बाद हॉस्टल में रह रहीं अन्य युवतियां स्तब्ध रह गईं और इससे राजनीतिक आक्रोश भी भड़क उठा तथा विपक्षी दलों ने महिला सुरक्षा पर सवाल उठाए। 

पुलिस के पहुंचने तक हॉस्टल में ही रहा आरोपी

एक अधिकारी ने बताया कि पुलिस के पहुंचने तक 32 वर्षीय आरोपी हॉस्टल में ही रहा और रविवार को उसे हिरासत में ले लिया गया। पुलिस ने बताया कि 28 वर्षीय महिला कोयंबटूर की एक निजी फर्म में काम करती थी और अपने पति से अलग होने के बाद एक महिला हॉस्टल में रह रही थी। वह दक्षिणी तिरुनेलवेली जिले के मेलापलायम के पास थारुवई की रहने वाली थी।

आरोपी का दावा- पत्नी ने दिया धोखा

पुलिस ने बताया कि उसका पति एस. बालामुरुगन रविवार दोपहर को उससे मिलने के बहाने उसके हॉस्टल गया और बाद में कहासुनी के बाद दरांती से उसकी हत्या कर दी। बाद में आरोपी ने पत्नी के शव के साथ अपनी सेल्फी ली और उसे अपने व्हाट्सएप स्टेटस पर अपलोड कर दिया तथा दावा किया कि पत्नी ने उसे धोखा दिया है।

बच्चों को मां के पास छोड़ हॉस्टल में रह रही थी महिला

आरोपी के साथ विवाद के कारण महिला ने अपने दोनों बच्चों को कोयंबटूर में अपनी मां की देखरेख में छोड़ दिया और खुद एक छात्रावास में रहने लगी थी। रथिनापुरी पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और जांच की जा रही है। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

परिजनों ने प्रेमी को मार दिया, प्रेमिका ने शव के पास जाकर लगाया सिंदूर, बोली- 'मेरे माता-पिता को मौत की सजा दो'

मां को प्रेमी के साथ देख भड़का बेटा, दोनों की हत्या कर शव लेकर थाने पहुंचा, अवैध संबंधों से नाराज था

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत