1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Jitan Ram Manjhi in Vaishno Devi: खुद को नास्तिक कहने वाले मांझी ने किए मां वैष्णोदेवी के दर्शन, परिवार सहित की पूजा-अर्चना

Jitan Ram Manjhi in Vaishno Devi: खुद को नास्तिक कहने वाले मांझी ने किए मां वैष्णोदेवी के दर्शन, परिवार सहित की पूजा-अर्चना

 Published : May 22, 2022 10:17 am IST,  Updated : May 22, 2022 10:17 am IST

Jitan Ram Manjhi in Vaishno Devi: कभी खुद को नास्तिक बताने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लगता है भगवान में आस्था दिखी है। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री वैष्णो देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते नजर आए हैं।

Jitan Ram Manjhi- India TV Hindi
Jitan Ram Manjhi Image Source : FILE PHOTO

Jitan Ram Manjhi in Vaishno Devi: कभी खुद को नास्तिक बताने वाले बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री जीतन राम मांझी को लगता है भगवान में आस्था दिखी है। ये वही मांझी हैं, जिन्होंने कभी कहा था कि भगवान राम  सिर्फ उपन्यास का एक पात्र हैं। अब वही मांझी मंदिर की सीढ़ियां चढ़ने लगे हैं। बिहार के पूर्व मुख्यमंत्री वैष्णो देवी मंदिर में जाकर पूजा अर्चना करते नजर आए हैं। वे कई मौकों पर हिंदू धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाले बयान दे चुके हैं। कभी उन्होंने कहा था, 'नास्तिक हूं। पूजा नहीं करता। मंदिर भी नहीं जाता हूं।'

साथ ही भगवान राम के अस्तित्व पर सवाल उठाते हुए कहा कि वह एक उपन्यास के महज पात्र हैं। हाल के समय में उन्होंने यह बयान भी दिया था कि 'मैं भगवान राम को नहीं मानता'। उनके ऐसे बयानों पर कई बार हंगामा हो चुका है, लेकिन वैष्णोदेवी जाकर वे भक्तिमय हो गए हैं और उनमें भगवान के प्रति आस्था जाग उठी है।

चंदन का टीका लगाकर पहुंचे मां वैष्णो देवी के दरबार

जो तस्वीर है, उसमें मांझी अपने पूरे परिवार के साथ वैष्णो देवी मंदिर की सीढ़ियों पर चढ़ते नजर आ रहे हैं। उनके माथे पर चंदन का तिलक भी लगा है। उन्होंने शनिवार को माता वैष्णो देवी का दर्शन किया और पूजा अर्चना की। मांझी की पार्टी हिंदुस्तानी आवाम मोर्चा के दिल्ली प्रदेश अध्यक्ष रजनीश कुमार ने इस बात की पुष्टि की है।

उन्होंने कहा कि मांझी वैष्णो देवी और अजमेर शरीफ यात्रा पर हैं। वह 23 मई को दिल्ली से अजमेर के लिए रवाना होंगे। इससे पहले उन्होंने वैष्णो देवी मंदिर में जाकर माताजी से बिहार और देश में सुख, समृद्धि और शांति की मन्नत मांगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत