1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत ने चुन-चुनकर मारे आतंकी, स्ट्राइक में मसूद अजहर का साला भी ढेर

भारत ने चुन-चुनकर मारे आतंकी, स्ट्राइक में मसूद अजहर का साला भी ढेर

 Published : May 10, 2025 02:06 pm IST,  Updated : May 10, 2025 02:38 pm IST

भारत द्वारा पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक में कई आतंकी ढेर हुए हैं। इसमें अब मसूद अजहर के साले का भी नाम सामने आया है।

भारतीय स्ट्राइक में मारा गया जैश का आतंकी हाफिज मुहम्मद जमील- India TV Hindi
भारतीय स्ट्राइक में मारा गया जैश का आतंकी हाफिज मुहम्मद जमील

भारत और पाकिस्तान के बीच तनाव अपने चरम पर पहुंच गया है। भारत द्वारा पाकिस्तान में छिपे आतंकी ठिकानों पर की गई स्ट्राइक में कई आतंकी ढेर हुए हैं। इस लिस्ट में जैश-ए-मोहम्मद के हाफिज मुहम्मद जमील का भी नाम सामने आया है। जानकारी दे दें कि हाफिज मुहम्मद जमील मसूद अजहर का सबसे बड़ा साला है। वहीं, इस कार्रवाई में मोहम्मद यूसुफ अजहर के भी मारे जाने की खबर है। इस लिस्ट में लश्कर का आतंकी अबु जुंदाल, खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा, मोहम्मद हसन खान के नाम भी शुमार हैं। जानकारी सूत्रों के हवाले से आई है।

देखें लिस्ट

  • हाफिज मुहम्मद जमील
  • मोहम्मद यूसुफ अजहर
  • अबु जुंदाल
  • खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा 
  • मोहम्मद हसन खान

उक्त लिस्ट में हाफिज मुहम्मद जमील, मोहम्मद यूसुफ अजहर, मोहम्मद हसन खान जैश-ए-मोहम्मद से जुड़े हुए थे। वहीं, अबु जुंदाल और खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा लश्कर-ए-तैयबा और से संबंध रखते थे। 

  • मोहम्मद हसन खान, पाकिस्तान के कब्जे वाले कश्मीर (POK) में जैश-ए-मोहम्मद के ऑपरेशनल कमांडर मुफ्ती असगर खान कश्मीरी का बेटा था। उसने जम्मू-कश्मीर में आतंकवादी हमलों के समन्वय में अहम भूमिका निभाई थी।
  • खालिद उर्फ ​​अबू अकाशा, जम्मू-कश्मीर में कई आतंकवादी हमलों में शामिल था और अफगानिस्तान से हथियारों की तस्करी में भी शामिल था। उसका अंतिम संस्कार फ़ैसलाबाद में किया गया और उसमें पाकिस्तानी सेना के वरिष्ठ अधिकारी और फ़सलाबाद के डिप्टी कमिश्नर शामिल हुए।
  • मोहम्मद यूसुफ अजहर  (जैश-ए-मोहम्मद से संबद्ध) आईसी-814 अपहरण मामले में वांटेड था।

बता दें कि भारत ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले का बदला पाकिस्ता न में छिपे आतंकवादी ठिकानों को निस्तनाबूद करके लिया। इसके बाद पाकिस्तान बौखला गया और ड्रोन, मिसाइलों से भारत पर हमले की कोशिश की, जिसको भारतीय सेना नाकाम कर दिया और मुंहतोड़ जवाब दिया। भारत की जवाबी कार्रवाई ने पाकिस्तान के 6 एयरबेस उड़ा दिए और जम्मू के पास पाकिस्तानी पोस्ट, आतंकी लॉन्च पैड को उड़ा दिया।

ये भी पढ़ें- 

पेशावर में भारत का बारूदी एक्शन, वीडियो में देखें तबाही का मंजर

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत