1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सांसदों को अंटेंडेंस के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, लोकसभा में अब सीट पर बैठे-बैठे ऑनलाइन लगेगी हाजिरी

सांसदों को अंटेंडेंस के लिए नहीं लगानी होगी लाइन, लोकसभा में अब सीट पर बैठे-बैठे ऑनलाइन लगेगी हाजिरी

 Reported By: Vijai Laxmi Edited By: Dhyanendra Chauhan
 Published : Jul 14, 2025 03:35 pm IST,  Updated : Jul 14, 2025 04:13 pm IST

लोकसभा में सांसदों को लाइन में लगने से छुटकारा मिल गया है। अब सांसद MMD यानी मल्टी मीडिया डिवाइस के जरिए अपनी उपस्थिति दर्ज करा सकेंगे। अभी सिर्फ लोकसभा में ही ऑनलाइन अंटेंडेंस शुरू की गई है, राज्यसभा में अभी नहीं शुरू की गई है।

लोकसभा- India TV Hindi
लोकसभा Image Source : FILE PHOTO-PTI

लोक सभा में सांसदों की उपस्थिति (attendance ) अब ऑनलाइन होगी। MMD यानी मल्टी मीडिया डिवाइस के जरिए अब सांसद ऑनलाइन अपनी हाजिरी लगा पाएंगे। नई संसद के बनने से पहले सांसदों को अपनी अटेंडेंस लगाने के लिए हर रोज अटेंडेंस रजिस्टर में अपने साइन करने होते थे, लेकिन नई संसद में यह प्रक्रिया डिजिटल हो गई है। 

अपनी सीट पर बैठकर लगा सकेंगे अंटेंडेंस

सांसदों को टैब में stylus के जरिए लोकसभा और राज्यसभा में घुसने से पहले अपनी उपस्थिति दर्ज करवानी होती थी। वहीं, अब MMD के जरिए सांसद अपनी एलॉटेड सीट पर बैठकर अपनी उपस्थिति दर्ज करवा पाएंगे। 

थंब इम्प्रेसन, पिन नंबर और कार्ड के जरिए लगेगी अंटेंडेस

हालांकि, इस प्रक्रिया में सांसद अपनी एलॉटेड सीट पर बैठकर ही अपनी उपस्थिति दर्ज करवा पाएंगे। MMD यानी Multi Media Device के जरिए सांसद थंब इम्प्रेसन, पिन नंबर या मल्टी मीडिया डिवाइस कार्ड के जरिए अब अपनी अटेंडेंस लगा पाएंगे

लोकसभा में इसी सत्र से होगा लागू

पुरानी प्रक्रिया में न सिर्फ ज्यादा समय लगता था, बल्कि कई बार सांसद हस्ताक्षर करने के लिए लाइन में खड़े रहते थे। इसके चलते लोक सभा स्पीकर ने यह पहल शुरू की है। इसके बाद अब यह MMD सिस्टम इस सत्र से लागू होगा। इसकी शुरुआत लोकसभा से होगी। राज्यसभा में अभी पुरानी प्रक्रिया से ही सांसदों की उपस्थिति दर्ज करवानी होगी।

सांसदों को सालाना साढ़े तीन घंटे बचेगा समय

संसद की कार्रवाई साल में लगभग 70 दिन चलती है, जिसमें हर रोज 2 से तीन मिनट का समय एक सांसद को अपनी उपस्थिति दर्ज करने में लगता है। ऐसे में इस नई प्रक्रिया के तहत सालाना हर सांसद का साढ़े तीन घंटे का समय बचेगा।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत