Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सच, 15 अगस्त पर दिल्ली-एनसीआर को 'गर्मी' से मिली आजादी

मौसम विभाग की भविष्यवाणी हुई सच, 15 अगस्त पर दिल्ली-एनसीआर को 'गर्मी' से मिली आजादी

Written By: Sudhanshu Gaur @SudhanshuGaur24 Published : Aug 15, 2023 12:47 pm IST, Updated : Aug 15, 2023 02:03 pm IST

भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने कल सोमवार को ही बता दिया था कि मंगलवार 15 अगस्त को दोपहर से बारिश हो सकती है।

RAIN, WEATHER, IMD- India TV Hindi
Image Source : सांकेतिक तस्वीर बारिश

नई दिल्ली: दिल्ली-एनसीआर में पिछले कुछ दिनों से उमस भरी गर्मी पड़ रही थी। आज 15 अगस्त पर लाल किला पर जब प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देशवासियों को संबोधित कर रहे थे, तब वह भी गर्मी से परेशान दिख रहे थे। लेकिन दोपहर होते-होते दिल्ली और एनसीआर के कई इलाकों में ठंडी हवा चलने लगी और बारिश भी होने लगी। इससे उमस भरी गर्मी से काफी हद तक राहत मिली। गौरतलब है कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र (IMD) ने आज दिल्ली में बारिश की भविष्यवाणी की थी।  

कई राज्यों में जताई थी बारिश की संभावना 

बता दें कि भारतीय मौसम विज्ञान केंद्र ने देश के कई राज्यों में भारी बारिश की संभावना जताई थी। इसके अलावा उत्तराखंड के कई हिस्सों के लिए रेड और ओरेंज अलर्ट भी जारी किया था। इसके साथ ही IMD ने कहा था कि अरुणाचल प्रदेश, असम, मेघालय, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, उप-हिमालयी पश्चिम बंगाल, सिक्किम, ओडिशा, झारखंड और हिमाचल प्रदेश के कुछ हिस्सों में भारी बारिश हो सकती है।

यमुना में फिर बढ़ा जलस्तर 

वहीं हिमाचल प्रदेश में पिछले कई दिनों से हो रही भीषण बारिश का असर अब दिल्ली में यमुना पर दिखने लगा है। हिमाचल में हो रही बारिश की वजह से यमुना का जलस्तर बढ़ गया है। मंगलवार सुबह जलस्तर 204 मीटर के ऊपर पहुंच गई। शाम तक इसके 205 मीटर के स्तर तक पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। पिछले दिनों आई बाढ़ के बाद अब सरकार और सिंचाई व बाढ़ नियंत्रण विभाग सतर्क है और हालात पर नजर बनाए हुए हैं। 

ये भी पढ़ें- 

जानिए 15 अगस्त और 26 जनवरी पर झंडे को लेकर क्या हैं अलग-अलग नियम?

लाल किले से देश को 10वीं बार संबोधित कर रहे पीएम मोदी, यहां पढ़िए उनके भाषण की ख़ास बातें 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement