1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिर्फ इस एक कारण से रुक गई पूरी दुनिया, चैनल, फ्लाइट, ट्रेन सब रद्द, यहां समझिए

सिर्फ इस एक कारण से रुक गई पूरी दुनिया, चैनल, फ्लाइट, ट्रेन सब रद्द, यहां समझिए

 Written By: Subhash Kumar @ImSubhashojha
 Published : Jul 19, 2024 01:42 pm IST,  Updated : Jul 19, 2024 02:30 pm IST

अमेरिका से लेकर ऑस्ट्रेलिया तक दुनियाभर में तकनीकी रुकावट होने से एयरलाइंस, बैंक, मीडिया और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ है। कई फ्लाइट्स और ट्रनों को रद्द भी करना पड़ा है।

पूरी दुनिया पड़ी ठप।- India TV Hindi
पूरी दुनिया पड़ी ठप। Image Source : PEXELS

शुक्रवार की दोपहर से पूरी दुनिया में हाहाकार मचा हुआ है। दुनियाभर के करीब 300 फ्लाइट्स कैंसिल कर दी गई हैं। ऑस्ट्रेलिया और जर्मनी में विमान सेवाएं पूरी तरह से ठप हो गई हैं। टिकट बुकिंग, चेक इन सेवाएं भी बंद हो गई हैं। ब्रिटेन में कई टीवी चैनल का प्रसारण भी रुक गया है। मीडिया और कार्यालयों का कामकाज प्रभावित हुआ है। लेकिन ये सब हुआ क्यों है। आपको बता दें कि इस पूरी गड़बड़ी का सिर्फ एक कारण है। आइए जानते हैं पूरी बात।

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी

दरअसल, दुनियाभर में सेवाओं के ठप हो जाने के पीछे का कारण माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी को बताया जा रहा है। ये खराबी वैश्विक यानी पूरी दुनिया में है। भारत में भी विमान सेवाएं प्रभावित हुई हैं। दुनियाभर के कई देशों में स्टॉक एक्सचेंज ठप पड़ गया है। जानकारी के मुताबिक, दुनिया भर में लाखों विंडोज यूजर्स ब्लू स्क्रीन ऑफ़ डेथ (BSOD) एरर का अनुभव कर रहे हैं। भारत में भी इंडिगो, स्पाइसजेट समेक कई विमानन कंपनियों ने सिस्टम में तकनीकी समस्या की बात कही है। 

क्या आ रही है समस्या?

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में  गड़बड़ी के कारण यूजर्स को कम्प्यूटर और लैपटॉप की स्क्रीन पर ब्लू स्क्रीन ऑफ डेथ का संदेश दिख रहा है। दुनियाभर से एयरलाइनों, बैंकों आदि से तकनीकी गड़बड़ी की खबरें सामने आ रही हैं। भारत समेत दुनियाभर में माइक्रोसॉफ्ट के यूजर्स ने व्यवधान की सूचना दी है। 

माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में खराबी आई कैसे?

अब तक ये बात साफ नहीं हो पाई है कि असल समस्या कहां पर है। हालांकि, शुरुआती जानकारी बताती है कि ये समस्या विंडोज में BSOD ( Blue Screen Of Death) के कारण हुई है। ये समस्या साइबर सुरक्षा कंपनी क्राउडस्ट्राइक द्वारा जारी किए गए अपडेट के कारण शुरू हुई है। कथित तौर पर कहा जा रहा है कि ये अपडेट सॉफ़्टवेयर के फाल्कन सूट का हिस्सा जो किसी कंप्यूटर में साइबर सुरक्षा देता है। एक्सपर्ट बता रहे हैं कि संभवतः यही कारण है कि ,सभी विंडोज 10 कंप्यूटर प्रभावित नहीं हुए हैं। उन्हीं कंप्यूटर में समस्या आई है जिन पर फाल्कन चल रहा है।

कंपनी ने क्या कहा?

पीटीआई के मुताबिक, माइक्रोसॉफ्ट ने कहा है कि वह इस मामले की जांच कर रही है जो कि यूजर्स की विभिन्न माइक्रोसॉफ्ट 365 ऐप्स और सेवाओं तक पहुंचने की क्षमता को प्रभावित कर रहा है। माइक्रोसॉफ्ट 365 स्टेटस ने X पर पोस्ट करते हुए बताया कि हमारी सेवाओं में अभी भी निरंतर सुधार हो रहा है। हम सुधार कार्रवाई जारी रख रहे हैं।

ये भी पढ़ें- भारत सहित पूरी दुनिया में विमान सेवाएं प्रभावित, माइक्रोसॉफ्ट के सर्वर में आई बड़ी गड़बड़ी, जानें पूरी बात

दुनिया भर में माइक्रोसॉफ्ट का सर्वर डाउन, जानें भारत में किन-किन चीजों पर पड़ा प्रभाव

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत