1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. हॉस्टल की बिल्डिंग से नाबालिग छात्रा ने लगाई छलांग, 1 सप्ताह पहले ही कॉलेज में लिया था दाखिला

हॉस्टल की बिल्डिंग से नाबालिग छात्रा ने लगाई छलांग, 1 सप्ताह पहले ही कॉलेज में लिया था दाखिला

 Edited By: Malaika Imam
 Published : Jun 13, 2023 02:06 pm IST,  Updated : Jun 13, 2023 02:06 pm IST

युवती ने एक सप्ताह पहले ही हैदराबाद के एक प्राइवेट जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया था। अब छात्रा ने आज हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। छात्रा ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई है।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : REPRESENTATIVE IMAGE

हैदराबाद से एक नाबालिग युवती के आत्महत्या का मामला सामने आया है। युवती की उम्र 16 साल बताई जा रही है। बताया जा रहा है कि युवती ने एक सप्ताह पहले ही हैदराबाद के एक प्राइवेट जूनियर कॉलेज में दाखिला लिया था। अब छात्रा ने आज यानी मंगलवार को हॉस्टल की बिल्डिंग से कूदकर जान दे दी। छात्रा ने 5वीं मंजिल से छलांग लगाई है।

खून से लथपथ पड़ा दिखा शव

पुलिस के मुताबिक, यह घटना निजामपेट के बचुपल्ली इलाके के नारायणा कॉलेज हॉस्टल में हुई। छात्रों ने 11वीं कक्षा की छात्रा का शव जमीन पर खून से लथपथ पड़ा देखा और कॉलेज के अधिकारियों को इसकी सूचना दी। कॉलेज प्रशासन से सूचना मिलने के बाद पुलिस ने मौके पर पहुंचकर शव को पोस्टमॉर्टम के लिए गांधी अस्पताल भेज दिया।

कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी छात्रा 

युवती कामारेड्डी शहर की रहने वाली थी और एक सप्ताह पहले ही उसके माता-पिता ने उसे कॉलेज में भर्ती कराया था। वह कॉलेज के हॉस्टल में रहती थी। युवती के इतना बड़ा कदम क्यों उठाया है, इसके पीछे के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस यह पता लगाने की कोशिश कर रही है कि क्या उसने कोई सुसाइड नोट छोड़ा है। पुलिस ने छात्रा के परिजनों को सूचना दे दी है। साइबराबाद पुलिस आयुक्तालय की सीमा के तहत केपीएचबी थाने में मामला दर्ज किया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत