1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. VIDEO: जिम से निकल कार में बैठी महिला, किडनैप करने जबरदस्ती घुसे बदमाश, फिर...

VIDEO: जिम से निकल कार में बैठी महिला, किडनैप करने जबरदस्ती घुसे बदमाश, फिर...

 Written By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Jan 01, 2023 12:22 pm IST,  Updated : Jan 01, 2023 12:31 pm IST

महिला जैसे ही अपनी कार में बैठी, पहले से घात लगाकर आस-पास टहल रहे बदमाश उसकी गाड़ी में घुस गए और किडनैप करने की कोशिश करने लगे।

कार से निकल कर भागता बदमाश- India TV Hindi
कार से निकल कर भागता बदमाश Image Source : ANI

हरियाणा के यमुना नगर शहर में बेखौफ होते बदमाशों की करतूत सामने आई है। दरअसल, यहां जिम से बाहर निकली एक महिला को किडनैप करने की कोशिश की गई। हालांकि, महिला ने बदमाशों से डरने के बजाय हिम्मत से काम लिया और शोर मचाना शुरू कर दिया। इसके बाद गाड़ी के आस-पास जमा होते लोगों को देखकर बदमाश कार से उतरकर फरार हो गए।  

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक महिला जिम करने के बाद घर जाने के लिए बाहर निकलती है। महिला जैसे ही अपनी कार में बैठी, पहले से घात लगाकर आस-पास टहल रहे बदमाश उसकी गाड़ी में घुस गए और किडनैप करने की कोशिश करने लगे। इस पर महिला ने शोर मचा दिया, फिर क्या वहां लोग इकट्ठा होने लगे। कार के पास लोगों को आता देख बदमाश गाड़ी से उतर भागने लग जाते हैं।

यहां देखें वीडियो

एक युवक को पकड़ा गया है

मामले की जानकारी मिलते ही पुलिस हरकत में आ गई है। यमुनानगर के डीएसपी कमलदीप सिंह टीम के साथ मौके पर पहुंचे और महिला से घटना के बारे में पूछताछ की। डीएसपी ने बताया कि एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी गई है। इसके साथ ही एक युवक को पकड़ा गया है। पुलिस ये जानने में जुटी है कि ये लोग आखिर महिला की किडनैपिंग क्यों करना चाहते थे, इनका किसी गैंग से ताल्लुक तो नहीं।

वहीं, दिन के समय शहर में हुई इस घटना से लोगों में दहशत का माहौल है। यह घटना जिम के पास लगे सीसीटीवी में कैद हो गई। वारदात में तीन बदमाश दिख रहे हैं। माना जा रहा है कि उनके साथ चौथा आरोपी भी था। शहर यमुनानगर पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत