1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Punjab News: पुलिस रिमांड में भेजे गए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, भ्रष्टाचार का है आरोप

Punjab News: पुलिस रिमांड में भेजे गए पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला, भ्रष्टाचार का है आरोप

 Edited By: Malaika Imam
 Published : May 24, 2022 08:02 pm IST,  Updated : May 24, 2022 08:05 pm IST

Punjab News: गिरफ्तारी के बाद मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 27 मई तक के लिए पुलिस रिमांड पर भेज दिया है।

Punjab Former Health Minister Vijay Singla- India TV Hindi
Punjab Former Health Minister Vijay Singla Sent To Police Remand Image Source : ANI

Highlights

  • पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की मुश्किलें बढ़ीं
  • पद से बर्खास्त कर किया गया गिरफ्तार, कोर्ट में हुई पेशी
  • मोहाली कोर्ट ने 27 मई तक के लिए पुलिस रिमांड में भेजा

Punjab Former Health Minister Vijay Singla Sent To Police Remand: भ्रष्टाचार के आरोप में गिरफ्तार पंजाब के पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला की मुश्किलें बढ़ती जा रही हैं। उन्हें आज मंगलवार को पद से बर्खास्त करने के बाद गिरफ्तार कर लिया गया। गिरफ्तारी के बाद मोहाली कोर्ट में पेश किया गया। कोर्ट ने उन्हें 27 मई तक के लिए पुलिस रिमांड में भेज दिया है। 

पूर्व स्वास्थ्य मंत्री विजय सिंगला को आज बर्खास्त किए जाने के बाद पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उन्होंने स्वास्थ्य मंत्री को राज्य मंत्रिमंडल से बर्खास्त कर दिया है। सिंगला को पंजाब पुलिस के भ्रष्टाचार निरोधक सेल ने मामले में कार्रवाई करते हुए गिरफ्तार कर लिया है। सीएम मान ने कहा था कि स्वास्थ्य मंत्री भ्रष्टाचार के मामलों में लिप्त हैं और उनके पास इसके सबूत हैं। वह कथित तौर पर एक टेंडर में रिश्वत मांग रहे थे। सिंगला स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण विभाग की ओर से जारी सभी टेंडरों पर कथित तौर पर एक फीसदी कमीशन की मांग कर रहे थे।

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने कहा कि उनकी सरकार का रुख भ्रष्टाचार को कतई बर्दाश्त नहीं करने का है। वहीं, सीएम मान के फैसले पर दिल्ली के मुख्यमंत्री और आम आदमी पार्टी के संयोजक अरविंद केजरीवाल ने कहा कि हम कट्टर ईमानदार हैं, गर्दन कट जाएगी, लेकिन भ्रष्टाचार बर्दाश्त नहीं करेंगे। उन्होंने कहा कि भगवंत मान आप पर हमें गर्व है, भ्रष्टाचार करना देश से गद्दारी है। बता दें कि विजय सिंगला मनसा विधानसभा सीट से विधायक हैं. उन्होंने विधानसभा चुनाव में पंजाबी गायक और कांग्रेस प्रत्याशी शुभदीप सिंह सिद्धू को हराया किया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत