1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान, कहा-'आरएसएस कर रहा है समाज को एकजुट करने का काम'

Mohan Bhagwat: संघ प्रमुख मोहन भागवत का बयान, कहा-'आरएसएस कर रहा है समाज को एकजुट करने का काम'

 Written By: Deepak Vyas @deepakvyas9826
 Published : Aug 22, 2022 08:59 am IST,  Updated : Aug 22, 2022 08:59 am IST

Mohan Bhagwat: मोहन भागवत ने कहा कि लोगों को व्यक्ति नहीं, बल्कि एक समुदाय के रूप में समाज की सेवा करना चाहिए और इसके लिए आगे आना चाहिए।

Mohan Bhagwat - India TV Hindi
Mohan Bhagwat Image Source : FILE PHOTO

Highlights

  • 'हम समाज की तरह सोचते हैं, व्यक्ति की तरह नहीं, यही हमारा डीएनए'
  • हमें एक समाज के रूप में फलने फूलने में वक्त लगा: भागवत

Mohan Bhagwat: राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ आरएसएस प्रमुख मोहन भागवत ने कहा क समाज को जगाने और एकजुट रखने का काम आरएसएस कर रहा है। ताकि भारत पूरी दुनिया के लिए आदर्श समाज के रूप में उभर सके। मोहन भागवत आरएसएस की दिल्ली इकाई द्वारा रविवार को आयोजित एक कार्यक्रम को संबोधित कर रहे थे। इस दौरान उन्होंने कहा कि लोगों को व्यक्ति नहीं, बल्कि एक समुदाय के रूप में समाज की सेवा करना चाहिए और इसके लिए आगे आना चाहिए। 

'हम समाज की तरह सोचते हैं, व्यक्ति की तरह नहीं, यही हमारा डीएनए' 

भागवत ने कहा कि राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ समाज को जगाने और एकजुट करने व एक इकाई के रूप में इसे और संगठित करने का काम कर रहा है। आरएसएस प्रमुख ने आगे कहा कि समाज विभिन्न वर्गों के कई लोगों ने देश की स्वतंत्रता के लिए बलिदान और योगदान दिया। लेकिन हमें एक समाज के रूप में फलने फूलने में वक्त लगा। भारतीय समाज की तरह सोचते हैं, न कि अलग अलग व्यक्तियों की तरह। यही भारतीयों का मूल स्वभाव और डीएन है। 

मोहन भागवत ने नागपुर में कही थी अखंड भारत की बात

इससे पहले स्वाधीनता दिवस से पूर्व प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में बड़ा बयान दिया था। उन्होंने कहा कि 'जब अखंड भारत की बात करते हैं तो लोग डर जाते है और कहते हैं कि यह कब होगा। जब डरना छोड़ देंगे, तब अखंड भारत होगा।' RSS यानी राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ के प्रमुख मोहन भागवत ने नागपुर में कहा था कि भारत देश अहिंसा का पुजारी है, दुर्बलता का पुजारी नहीं है। उन्होंने कहा कि भारत देश कई विविधताओं को समेटे है। हमारे देश की ओर पूरी दुनिया की नजरें लगी हैं। 

दुनिया आज भारत की ओर देख रही है: भागवत

नागपुर में ही अपने संबोधन में भागवत ने आगे कहा था कि यदि भारत को भारत के नाते बड़ा बनाना है। अमेरिका सारी दुनिया में अपना डंडा चलाता है, चीन अपने सामर्थ्य का विस्तार करने की कोशिश में लगा रहता है। मोहन भागवत ने कहा कि हमने ही जात-पात की खाई बनाई है। छोटे अहंकार की साजिश करते रहे हैं। उन्होंने कहा कि दुनिया विविधता के बेहतर प्रबंधन के लिए आज भारत की ओर देख रही है। 

आरएसएस कार्यालय पर फहराया था राष्ट्रध्वज, ट्विटर परभी लगाया था तिरंगा

गौरतलब है कि पीएम मोदी के आह्वान पर 'हर घर तिरंगा' अभियान के तहत मोहन भागवत ने भी आरएसएस कार्यालय पर तिरंगा फहराया था। तिरंगा फहराने की अलग अलग फोटोज से जुड़ा एक ​वीडियो भी जारी किया, इसमें संघ प्रमुख मोहन भागवत तिरंगा फहराते दिखे। साथ ही लिखा कि 'स्वाधीनता का अमृत महोत्सव मनाएं। हर घर तिरंगा फहराएं और राष्ट्रीय स्वाभिमाना जगाएं।' इससे पहले संघ प्रमुख मोहन भागवत ने अपने ट्विटर हैंडल पर भी तिरंगा की ​डीपी लगाई थी। भागवत ने अपना प्रोफाइल फोटो भी बदलकर तिरंगा लगाया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत