1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मानसून की रफ्तार में ब्रेक पर आज से शुरू हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

मानसून की रफ्तार में ब्रेक पर आज से शुरू हो रहा नया पश्चिमी विक्षोभ, 3 राज्यों में भारी बारिश का अलर्ट

 Edited By: Shakti Singh
 Published : Jun 18, 2026 07:50 am IST,  Updated : Jun 18, 2026 07:50 am IST

मौसम विभाग ने बताया है कि पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर आगामी दिनों में जारी रहने का अनुमान है। वहीं, पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में आने वाले दिनों में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है।

Rain Alert- India TV Hindi
बंगाल, असम, अरुणाचल में भारी बारिश Image Source : PTI

भारत मौसम विज्ञान विभाग के अनुसार मानसून की रफ्तार में ब्रेक लग गया है। अब उम्मीद जताई जा रही है कि आगामी 23 जून को दक्षिण पश्चिम मानसून तेलंगाना, उड़ीसा, झारखंड, बिहार, छत्तीसगढ़ के कुछ स्थानों में आगे बढ़ सकता है। हालांकि, पश्चिम बंगाल, सिक्किम और बिहार में मानसून दस्तक दे चुका है। इन राज्यों में भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, मध्य प्रदेश, विदर्भ,  तेलंगाना में 21 जून तक हीटवेव की संभावना है। मानूसन के आगमन के साथ धीरे-धीरे छत्तीसगढ़, तेलंगाना और मध्य प्रदेश से हीटवेव का असर खत्म होगा।

पश्चिम बंगाल, असम, अरुणाचल प्रदेश, केरल में पिछले 24 घंटे में भारी वर्षा दर्ज की गई है। वहीं, बंगाल, पूर्व राजस्थान, पश्चिम मध्य प्रदेश, उड़ीसा, मिजोरम में तूफान और वज्रपात देखा गया है। पूर्व उत्तर प्रदेश, पश्चिम राजस्थान, ओडिशा, मध्य प्रदेश, पश्चिम उत्तर प्रदेश, हरियाणा, विदर्भ, झारखंड, छत्तीसगढ़, पंजाब, अंडमान निकोबार आइलैंड में भी बिजली गिरने की घटनाएं हुई हैं।

कैसा रहेगा तापमान?

  • उत्तर तमिलनाडु से लक्षद्वीप तक आगामी 18 जून से एक नए पश्चिमी विक्षेप का प्रभाव उत्तर पश्चिम भारत में देखा जाएगा। मध्य भारत में आगामी 19 जून तक दिन का अधिकतम तापमान 2 से 3° तक बढ़ जाएगा। इसके बाद ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
  • पूर्व भारत में 18 जून तक उस सर्वोच्च तापमान का ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा। उसके बाद 21 जून तक 2 से 3° तक गिरावट आ सकती है। इसके बाद ज्यादा परिवर्तन नहीं होगा।
  • महाराष्ट्र में आगामी 19 जून तक अधिकतम तापमान 2° तक बढ़ जाएगा और उसके बाद 2 से 3° तक गिरावट होगी।

इन राज्यों में अलर्ट

पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय, केरल में बहुत भारी वर्षा होने की संभावना है। वहीं, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु में भारी बारिश के आसार हैं। हिमाचल प्रदेश में ओला वृष्टि होने की संभावना है। पश्चिम राजस्थान में आंधी चलने के आसार हैं। वहीं, पूर्वी उत्तर प्रदेश, बिहार, मध्य प्रदेश, विदर्भ, छत्तीसगढ़, उड़ीसा, मध्य महाराष्ट्र और तेलंगाना में हीटवेव का अलर्ट जारी किया गया है। गोवा, आंध्र प्रदेश, बंगाल में उमस भरी गर्मी बनी रह सकती है।

पूर्वी राज्यों में भारी बारिश के आसार

पश्चिम बंगाल, असम, मेघालय में आने वाले दिनों में भी बहुत भारी बारिश की संभावना जताई गई है। वहीं, बिहार, अरुणाचल प्रदेश, नागालैंड, मणिपुर, मिजोरम, त्रिपुरा, तमिलनाडु, केरल में भारी वर्षा होने की संभावना है। जम्मू कश्मीर, हिमाचल प्रदेश में ओला वृष्टि की आशंका बनी हुई है। देश के मध्य भाग में हीटवेव का असर मानसून आने तक जारी रह सकता है। वहीं, राजस्थान में तेज हवा-आंधी चलती रहेगी।

राजस्थान में फिर बारिश और आंधी के आसार

पश्चिमी विक्षोभ के असर से राजस्थान के कई हिस्सों में बारिश और आंधी का दौर आगामी दिनों में जारी रहने का अनुमान है। मौसम केंद्र जयपुर के अनुसार राज्य के बीकानेर, जयपुर, भरतपुर, अजमेर, कोटा और जोधपुर संभाग के कुछ भागों में बारिश की गतिविधियां आगामी दो-तीन दिन जारी रहने की संभावना है। इस दौरान 50 से 70 किलोमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चल सकती है। वहीं, गुरुवार से उत्तर पश्चिम भारत में एक नए पश्चिमी विक्षोभ के सक्रिय होने की संभावना है।

यह भी पढ़ें-

VIDEO: रॉटवाइलर नस्ल के कुत्ते ने साइकिल चला रहे बच्चे को काटा, पैरेंट्स ने सवाल किया तो मालिक ने दी धमकी

तेलंगाना: रैगिंग के मामले में बड़ी कार्रवाई, सरकारी डेंटल कॉलेज के 12 स्टूडेंट 6 महीने के लिए सस्पेंड; जूनियर को ऐसे करते थे प्रताड़ित

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत