1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है ये एक्सीडेंट, आपस में कई गाड़ियां टकराईं; VIDEO आया सामने

किसी फिल्मी सीन से कम नहीं है ये एक्सीडेंट, आपस में कई गाड़ियां टकराईं; VIDEO आया सामने

 Reported By: T Raghavan, Edited By: Amar Deep
 Published : Jun 16, 2026 07:28 pm IST,  Updated : Jun 16, 2026 07:28 pm IST

बेंगलुरु ग्रामीण में हुए एक हादसे में कई गाड़ियां आपस में टकरा गईं। हादसे का वीडियो भी सामने आया है।

आपस में टकराई कई गाड़ियां।- India TV Hindi
आपस में टकराई कई गाड़ियां। Image Source : REPORTER INPUT

बेंगलुरु ग्रामीण: जिले से होकर गुजरने वाले नेशनल हाइवे 648 पर एक दर्दनाक हादसा हो गया। यहां नेशनल हाइवे पर कई गाड़ियों की टक्कर हो गी। हादसे का वीडियो भी सामने आया है, जिसमें कई गाड़ियों की आपस में टक्कर होते हुए देखा जा सकता है। गनीमत रही कि हादसे में किसी की जान नहीं गई। हालांकि वाहन चालकों को मामूली चोटें आई हैं।

नेशनल हाइवे पर हुई टक्कर

यहां देवनहल्ली तालुक में नेशनल हाइवे 648 पर लक्ष्मीपुरा गेट के पास कई गाड़ियों की आपस में टक्कर हो गई। बताया जा रहा है कि दोड्डाबल्लापुर से देवनहल्ली जा रही एक लॉरी ड्राइवर के कंट्रोल से बाहर हो गई। लॉरी ने पहले एक ट्रैक्टर को टक्कर मार दी और फिर लॉरी सड़क की दूसरी तरफ चली गई और सामने से आ रही बोलेरो गाड़ी से टकरा गई।

सीसीटीवी फुटेज आया सामने

यह पूरी घटना हाईवे पर लगे CCTV कैमरे में रिकॉर्ड हो गई। कई अन्य वाहन चालक बाल-बाल बचे। इस हादसे में लॉरी, ट्रैक्टर और बोलेरो के ड्राइवरों को चोटें आईं, लेकिन अच्छी बात यह रही कि उनकी जान बच गई। यह हादसा विश्वनाथपुरा पुलिस स्टेशन के इलाके में हुआ। पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और घटना की जांच कर रही है।

बीकानेर में एक ही परिवार के 6 लोगों की मौत

राजस्थान के बीकानेर में हुए एक अन्य हादसे में एक ही परिवार के छह लोगों की मौत हो गई। मृतकों में तीन बच्चे भी शामिल हैं। हादसा श्रीडूंगरगढ़ थाना क्षेत्र के हेमासर फांटा के पास हुआ। हादसा उस समय हुआ जब एक कार की सामने से आ रहे डंपर ट्रक से टक्कर हो गई। पुलिस के मुताबिक कार में सवार लोग मुकाम स्थित जंभेश्वर मंदिर के दर्शन कर हरियाणा लौट रहे थे। 

अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक चक्रवर्ती सिंह राठौड़ ने बताया कि कार में 7 लोग सवार थे। इस हादसे में छह लोगों की मौत हो गई, जबकि दो साल की एक बच्ची गंभीर रूप से घायल हो गई, जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। घायल बच्ची का इलाज किया जा रहा है। मृतकों की पहचान कार चालक ओमप्रकाश बिश्नोई (50), उनकी पत्नी सोरमा देवी (45), बेटी प्रमिला (30) तथा प्रमिला के बच्चों रोनित (11), यश्वी (10) और खुशी (8) के रूप में हुई है। सभी हरियाणा के फतेहाबाद जिले के रहने वाले थे।

यह भी पढ़ें-

पति संग मसूरी घूमने गई महिला की खून से लथपथ लाश बरामद, कमरे में मिली शराब की बोतलें; 7 महीने पहले हुई थी शादी

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत