1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नंदजीत खेमका आर्ट गैलरी की अनूठी पहल, आयोजित हो रही है 'लाइटिंग ऑफ लैंप सेरेमनी'

नंदजीत खेमका आर्ट गैलरी की अनूठी पहल, आयोजित हो रही है 'लाइटिंग ऑफ लैंप सेरेमनी'

 Written By: Puneet Saini
 Published : Apr 19, 2022 05:18 pm IST,  Updated : Apr 19, 2022 05:20 pm IST

विशेष कार्यक्रम के बाद प्रदर्शनी 28 अप्रैल से 1 मई तक खुलेगी। कला प्रेमी लोगों के यहां अलग-अलग प्रकार के पेटिंग देखने को मिलेगी। ये पूरा आयोजन नंदजीत खेमका आर्ट गैलरी के द्वारा किया जा रहा है।

'लाइटिंग ऑफ लैंप सेरेमनी' - India TV Hindi
'लाइटिंग ऑफ लैंप सेरेमनी'  Image Source : INDIA TV

कला की कोई भाषा नहीं होती। कला की कोई सीमा नहीं होती, उसे हर व्यक्ति अपने-अपने स्तर से देख और महसूस कर सकता है। इसी क्रम में, 27 अप्रैल को नंदजीत खेमका आर्ट गैलरी 'लाइटिंग ऑफ लैंप सेरेमनी' आयोजित करने जा रही है। इस दौरान एक 'हाई टी' का भी आयोजन किया गया है। 

विशेष कार्यक्रम के बाद प्रदर्शनी 28 अप्रैल से 1 मई तक खुलेगी। कला प्रेमी लोगों के यहां अलग-अलग प्रकार के पेटिंग देखने को मिलेगी। ये पूरा आयोजन नंदजीत खेमका आर्ट गैलरी के द्वारा किया जा रहा है। इसका पता पुष्प विहार, सेक्टर-6, साकेत, नई दिल्ली है। 

ये कोई पहली बार नहीं है जब नंदजीत खेमका आर्ट गैलरी की तरफ से ऐसा आयोजन किया जा रहा है। इससे पहले भी कई बार प्रदर्शनी का आयोजन किया जा चुका है। इस बार चुनिंदा पेंटिंग्स को प्रदर्शनी में लगाया गया है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत