1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Bihar MLC chunav Result 2022: बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को बढ़त, मतगणना जारी

Bihar MLC chunav Result 2022: बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को बढ़त, मतगणना जारी

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Apr 07, 2022 01:53 pm IST,  Updated : Apr 07, 2022 01:53 pm IST

बीते चार अप्रैल को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 24 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू है। अभी तक के रुझानों में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। दोपहर करीब एक बजे तक बीजेपी 6, जदयू 3, राजद 2, आरएलजेपी 1 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की है। 

बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को बढ़त, मतगणना जारी- India TV Hindi
बिहार विधान परिषद चुनाव में NDA को बढ़त, मतगणना जारी Image Source : TWITTER

पटना: बीते चार अप्रैल को बिहार विधान परिषद चुनाव के लिए 24 सीटों पर वोटिंग हुई थी। आज सुबह 8 बजे से वोटों की गिनती शुरू है। अभी तक के रुझानों में NDA को बढ़त मिलती दिख रही है। दोपहर करीब एक बजे तक बीजेपी 6, जदयू 3, राजद 2, आरएलजेपी 1 और निर्दलीय ने एक सीट पर जीत हासिल की है। 

भागलपुर-बांका से जेडीयू के प्रत्याशी विजय कुमार सिंह की जीत हुई है। सासाराम से बीजेपी के संतोष सिंह ने जीत दर्ज की है। औरंगाबाद से बीजेपी प्रत्याशी दिलीप सिंह की जीत हुई है। समस्तीपुर से बीजेपी के तरुण कुमार जीते हैं। गोपालगंज से बीजेपी के राजीव सिंह की जीत हुई है। पुर्णिया से बीजेपी के ही दिलीप जायसवाल ने जीत हासिल की है। मुंगेर से राजद के अजय सिंह की जीत हुई है। वहीं जदयू के संजय प्रसाद हारे गए हैं । 

इस बार 24 सीटों के लिए कुल 187 प्रत्याशियों ने अपनी किस्मत आजमाई है। एनडीए में बीजेपी 12, जेडीयू 11 और आरएलजेपी एक सीट पर चुनाव लड़ी है। आरएलजेपी को एनडीए से एक सीट दी गई है। वहीं महागठबंधन में 23 सीटों पर राजद और एक सीट पर सीपीआई ने किस्मत आजमाया है। आरजेडी से कांग्रेस का गठबंधन नहीं हो पाया ऐसे में कांग्रेस आठ सीटों पर चुनाव लड़ी है। जबकि मुकेश सहनी की बीआई पी सात और चिराग पासवान की पार्टी छह सीटों पर चुनाव लड़ी हैं। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत