1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. इंडिया गेट पर लगाई जाएगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके किया ऐलान

इंडिया गेट पर लगाई जाएगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके किया ऐलान

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Jan 21, 2022 02:29 pm IST,  Updated : Jan 21, 2022 03:20 pm IST

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह ऐलान किया। पीएम ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि ऐसे वक्त में पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने जा रहा है, मैं यह बताते हुए बेहद खुश हूं कि ग्रेनाइट से बनी उनकी एक भव्य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। यह नेताजी के प्रति भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा।

इंडिया गेट पर लगाई जाएगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके किया ऐलान- India TV Hindi
इंडिया गेट पर लगाई जाएगी नेताजी सुभाषचंद्र बोस की मूर्ति, पीएम नरेंद्र मोदी ने ट्वीट करके किया ऐलान Image Source : INDIA TV

Highlights

  • 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की 125वीं जयंती
  • 23 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे
  • पीएम ने कहा-यह नेताजी के प्रति यह भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा

नेताजी सुभाषचंद्र बोस की प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को एक ट्वीट में यह ऐलान किया। पीएम ने अपने ट्वीट संदेश में कहा कि ऐसे वक्‍त में जब पूरा देश नेताजी सुभाष चंद्र बोस की 125वीं जयंती मनाने जा रहा है, मैं यह बताते हुए बेहद खुश हूं कि ग्रेनाइट से बनी उनकी एक भव्‍य प्रतिमा इंडिया गेट पर लगाई जाएगी। यह नेताजी के प्रति भारत की कृतज्ञता का प्रतीक होगा। 

गौरतलब है कि 23 जनवरी को नेताजी सुभाषचंद्र बोस की जयंती है। उनकी 125वीं जयंती के मौके पर, 23 जनवरी को पीएम नरेंद्र मोदी इस मूर्ति का अनावरण करेंगे। जब तक असली मूर्ति पूरी नहीं हो जाती, तब तक इंडिया गेट पर नेताजी की एक होलोग्राम मूर्ति मौजूद रहेगी। इंडिया गेट और राष्ट्रीय समर स्मारक के बीच खाली खड़ी एक छतरी के नीचे नेताजी की मूर्ति लगाई जाएगी। 60 के दशक तक यहां जॉर्ज पंचम का बुत लगा था जिसे हटाकर कोरोनेशन पार्क में भेज दिया गया। 
पिछले दिनों मोदी सरकार ने फैसला किया था कि गणतंत्र दिवस समारोह की शुरुआत अब हर साल 24 जनवरी के बजाय 23 जनवरी को होगी। स्वतंत्रता सेनानी सुभाष चंद्र बोस की जयंती इन समारोहों में शामिल होगी। इससे पहले बोस की जयंती को 'पराक्रम दिवस' के रूप में मनाने की शुरुआत की गई थी।

देशभर में होंगे कार्यक्रम करेगी बीजेपी
भारतीय जनता पार्टी ने अपने सभी प्रदेश संगठनों को 23 जनवरी को बोस जयंती के मौके पर अपने-अपने राज्यों में कार्यक्रमों का आयोजन करने को कहा है। देशभर में आयोजित कार्यक्रमों में विभिन्न स्थलों पर इकट्ठा होकर युवा वर्ग आजाद हिंद फौज के नारों को याद करेगा। साथ ही उसके थीम गीतों को भी गाया जाएगा। नेताजी से जुड़े शहरों में विशेष कार्यक्रमों के आयोजन की भी योजना बनाई गई है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत