1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. G20 समिट के कारण नई दिल्ली के कई रास्ते बंद, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए ये हैं रूट्स

G20 समिट के कारण नई दिल्ली के कई रास्ते बंद, रेलवे स्टेशन और एयरपोर्ट पहुंचने के लिए ये हैं रूट्स

 Written By: Avinash Rai
 Published : Sep 08, 2023 07:14 am IST,  Updated : Sep 08, 2023 07:15 am IST

दिल्ली में G20 की तैयारियां पूरी हो चुकी हैं और आज से विदेशी मेहमानों का जमावड़ा भारत में लगने वाला है। ऐसे में नई दिल्ली के कुछ रास्तों को बंद कर दिया गया है। ऐसे में दिल्ली के अलग-अलग रेलवे स्टेशनों और एयरपोर्ट पर कैसे पहुंचे?

New Delhi roads closed due to G20 summit best routes to reach delhi airport and railway stations- India TV Hindi
प्रतीकात्मक तस्वीर Image Source : PTI

दिल्ली में G20 समिट के मद्देनजर तैयारियां पूरी हो चुकी हैं। आज से विदेशी राष्ट्राध्यक्षों का भारत में जमावड़ा लगने लगेगा। 8 सितंबर से लेकर 10 सितंबर की रात 12 बजे तक अब नई दिल्ली में कुछ नियमों का लोगों को सख्ती से पालन करना होगा। समिट के कारण नई दिल्ली कुछ सड़कों को बंद किया गया है। वहीं कुछ दिल्ली के सुप्रीम कोर्ट मेट्रो स्टेशन को भी बंद किया गया है और कुछ मेट्रो स्टेशनों पर वीआईपी मूवमेंट के दौरान लोगों को थोड़ी दिक्कतों का सामना करना पड़ सकता है। ऐसे में अगर आप नई दिल्ली, पुरानी दिल्ली, हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन, आईजीआई एयरपोर्ट जाने वाले हैं तो आपको कुछ रूट्स जरूर पता होना चाहिए। 

Related Stories

कैसे पहुंचे नई दिल्ली रेलवे स्टेशन

  • दक्षिण और पश्चिमी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए धौला कुआं-रिंग रोड-नारायणा फ्लाइओवर-मायापुरी चौक-कीर्ति नगर मेन रोड-शादीपुर फ्लाईओवर-पटेल रोड (मेन मथुरा मार्ग) से आने वाले लोग पूसा-पूसा रोड -दयाल चौक-पंचकुइयां रोड-आउटर सर्कल कनॉट प्लेस-पहाड़गंज की ओर के लिए चेम्सफोर्ड रोड या अजमेरी गेट की ओर के लिए मिंटो रोड-भवभूति मार्ग लें।
  • उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से नई दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए युधिष्ठिर सेतु-बुलेवार्ड रोड-रानी झांसी फ्लाईओवर से आने वाले लोग  झंडेवालान-डीबी गुप्ता रोड-शीला सिनेमा रोड-पहाड़गंज ब्रिज और नई दिल्ली रेलवे स्टेशन रूट लें।

हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन कैसे पहुंचे

  • दक्षिणी दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड-लोधी रोड-नीला गुम्बद-हजरत निजामुद्दीन मार्ग-निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन मार्ग लें।
  • पूर्वी दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पुस्ता रोड/नोएडा लिंक रोड-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड)-निजामुद्दीन एंट्री-II रोड मार्ग लें।
  • पश्चिमी दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पंजाबी बाग जंक्शन -महात्मा गांधी रोड (रिंग रोड)-राजा गार्डन चौक-नारायणा फ्लाईओवर-धौला कुआं फ्लाईओवर-रिंग रोड-एम्स चौक-बाबा बंदा सिंह बहादुर सेतु-लाला लाजपत राय मार्ग की ओर स्लिप रोड-लोधी रोड-नीला गुंबद-हजरत निजामुद्दीन मार्ग का प्रयोग करें।
  • उत्तरी दिल्ली से हजरत निजामुद्दीन रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए मुकरबा चौक-डॉ केबी हेडगेवार मार्ग (बाहरी रिंग रोड)-मजनू का टीला-चंदगी राम अखाड़ा-रिंग रोड से युधिष्ठिर सेतु की ओर बायां लूप-जीटी रोड-शास्त्री पार्क-पुस्ता रोड/नोएडा लिंक रोड-दिल्ली-मेरठ एक्सप्रेसवे-महात्मा गांधी मार्ग (रिंग रोड)-निजामुद्दीन एंट्री-II रोड का इस्तेमाल करें।

पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन

  • दक्षिण और पूर्वी दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए रिंग रोड-आश्रम चौक-सराय काले खां-दिल्ली मेरठ एक्सप्रेसवे-नोएडा लिंक रोड-पुस्ता रोड-युधिष्‍ठर सेतु-आईएसबीटी कश्मीरी गेट-लोथियन रोड-छत्ता रेल-एसपी मुखर्जी मार्ग-कौरिया ब्रिज का रूट लें।
  • पश्चिमी और उत्तरी दिल्ली से पुरानी दिल्ली रेलवे स्टेशन पहुंचने के लिए पंजाबी बाग जंक्शन-रोहतक रोड -रानी झांसी फ्लाईओवर-लोथियन रोड-छत्ता रेल-कौरिया ब्रिज रोड का रूट लें।

दिल्ली एयरपोर्ट टी1 तक कैसे पहुंचे

  • नई दिल्ली और दक्षिणी दिल्ली से टी1 तक जाने के लिए एम्स चौक-रिंग रोड-मोती बाग चौक-आरटीआर मार्ग- संजय टी प्वाइंट- उलान बातर मार्ग-टी1 टर्मिनल पहुंचे सकते हैं। 
  • गुरुग्राम से टी1 जाने के लिए एनएच 48-रावगजराज सिंह मार्ग-पुरानी दिल्ली गुरुग्राम रोड- यूईआर 2- सर्विस रोड एनएच 48-टी3 टर्मिनल-सर्विस रोड एनएच 48-संजय टी प्वाइंट-उलान बतर मार्ग- टी1 टर्मिनल का रूट लें।
  • पश्चिमी दिल्ली से टी1 पहुंचने के लिए पंजाबी बाग चौक-रिंगरोड- राजा गार्डन चौक- नजफगढ़ रोड-पंखा रोड-डाबरी-द्वारका रोड- रोड नंबर 224- डाबरी-गुरुग्राम रोड-सेक्टर 22- द्वारका रोड-यूईआर 2-सर्विस रोड एनएनच 48- टी3 टर्मिनल रोड- उलान बातर मार्ग-टी1 टर्मिनल रूट लें।
  • द्वारका से एयरपोर्ट टी1 पहुंचने के लिए द्वारका सेक्टर 22 रोड- यूईआर 2- सर्विस रोड एनएच 48- टी3 टर्मिनल रोड- सर्विस रोड एनएनच 48- संजय टी प्वाइंट- उलान बातर मार्ग- टर्मिनल टी 1 का रूट लें।
  • उत्तरी और पूर्वी दिल्ली से एयरपोर्ट टी 1 जाने के लिए आईएसबीटी कश्मीरी गेट-रानी झांसी फ्लाइओवर- रोहतक रोड- रिंग रोड- राजा गार्डन- पंखा रोड़ द्वारका रोड- डाबरी गुरुग्राम रोड-सेक्टर 22 रोड- यूईआर 2- सर्विस रोड एनएनच 48- टी3 टर्मिनल रोड- उलान बातर मार्ग- टी1 टर्मिनल का रूट लें।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत