1. Hindi News
  2. दिल्ली
  3. G20 Summit: 9 सितंबर को 'भारत की संगीत यात्रा' कार्यक्रम का होगा आयोजन, विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों की पत्नियों के लिए है ये प्रोग्राम

G20 Summit: 9 सितंबर को 'भारत की संगीत यात्रा' कार्यक्रम का होगा आयोजन, विभिन्न राष्ट्र प्रमुखों की पत्नियों के लिए है ये प्रोग्राम

 Reported By: Piyush Mishra, Edited By: Adarsh Pandey
 Published : Sep 07, 2023 08:01 pm IST,  Updated : Sep 07, 2023 08:04 pm IST

दिल्ली में 9 सितंबर को भारत मंडपम में विभिन्न राष्ट्रों से आए प्रमुखों की पत्नियों के लिए विशेष कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में देशभर के विभिन्न स्थानों से 78 कलाकार भाग लेने वाले हैं।

 भारत मंडपम में 'भारत की संगीत यात्रा' कार्यक्रम को होगा आयोजन- India TV Hindi
भारत मंडपम में 'भारत की संगीत यात्रा' कार्यक्रम को होगा आयोजन Image Source : SOCIAL MEDIA

दिल्ली: राष्ट्रीय राजधानी में 9 और 10 सितंबर को G20 शिखर सम्मेलन का आयोजन होने वाला है। इस बैठक में भाग लेने के लिए जी20 सदस्य देशों के प्रमुख भारत आएंगे। उनके साथ उनकी पत्नियां भी भारत आएंगी। इसको ध्यान में रखते हुए विभिन्न प्रकार की तैयारियां की जा रही है। किसी भी तरह की कोई कमी ना हो इसका भी ध्यान रखा जा रहा है। जी20 सदस्य देशों के प्रमुखों के साथ भारत आ रही उनकी पत्नियों के लिए भी विशेष तरह की तैयारियां की जा रही है। भारत मंडपम में 9 सितंबर को एक प्रोग्राम आयोजित होगा जो मुख्य तौर पर विभिन्न राष्ट्रों के प्रमुखों की पत्नियों के लिए होगा।

भारत मंडपम में होंगी सांस्कृतिक प्रस्तुतियां

दिल्ली के प्रगति मैदान में स्थित भारत मंडपम में 'भारत की संगीत यात्रा' कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। इस कार्यक्रम में पूरे देश से 78 कलाकार प्रदर्शन करने के लिए शामिल होंगे। इस कार्यक्रम में बाल कलाकार और विशेष रूप से विकलांग कलाकार भी हिस्सा लेंगे। इसमें पहला कार्यक्रम 6-7 के बीच होगा। इसके बाद 7-8 के दौरान होने वाले दूसरे कार्यक्रम में 'भारत वाद्य दर्शनम ' होगा। इस कार्यक्रम के दौरान कई दुर्लभ वाद्ययंत्र (Instruments) जैसे सुरबहार, जलतरंग, नलतरंग, विचित्र वीणा, रूद्र वीणा, सरस्वती वीणा, धंगली, सुंदरी, भपंग और दिलरुबा प्रदर्शित किए जाएंगे।

बॉलीवुड के गानों को नहीं मिली अनुमति

इस कार्यक्रम में किसी भी बॉलीवुड संगीत को बजाने की अनुमति नहीं दी  गई है। इसमें केवल विभिन्न राज्यों के लोक संगीत को प्रदर्शित करने की अनुमति दी गई है। 'भारत की संगीत यात्रा' में देशभर के विभिन्न राज्यों की लोक संगीतों की प्रस्तुति की जाएगी। यहां महाराष्ट्र की लोक संगीत समेत असम, सिक्किम और मेघालय जैसे अनेक राज्यों के लोक संगीत और वहां की प्रचलित गीतों की प्रस्तुति की जाएगी। इसमें उत्तर से दक्षिण और पूर्व से पश्चिम तक के राज्यों से अलग-अलग कलाकार शामिल होंगे।

ये भी पढ़ें-

G20 सम्मेलन: कहीं ट्रैक्टर तो कहीं नाव से पेट्रोलिंग कर रही दिल्ली पुलिस, देखें Video

गजब! दिल्ली में बनाया गया चलता-फिरता थाना, जानें इसके बनने का कारण व खूबी

 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। दिल्ली से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें।