1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. सिंगर जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया तितली की नई प्रजाति का नाम, जानिए क्या है इसकी खासियत?

सिंगर जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया तितली की नई प्रजाति का नाम, जानिए क्या है इसकी खासियत?

 Published : Mar 28, 2026 09:54 pm IST,  Updated : Mar 28, 2026 10:01 pm IST

तितली प्रेमी और पुलिसकर्मी रोशन उपाध्याय ने जंगल में रिसर्च के दौरान इस तितली की खोज की है। इस नई प्रजाति की तितली का नाम असम के फैमस सिंगर जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया है।

तितली की नई प्रजाती और सिंगर जुबीन गर्ग- India TV Hindi
तितली की नई प्रजाती और सिंगर जुबीन गर्ग Image Source : X/MYGOVARUNACHAL AND PTI

अरुणाचल प्रदेश में खोजी गई तितली की एक नई प्रजाति का नाम असम के मशहूर गायक जुबीन गर्ग के नाम पर रखा गया है, जो इस क्षेत्र की समृद्ध जैव विविधता और प्रसिद्ध गायक की अमिट सांस्कृतिक विरासत को रेखांकित करता है। 

तितली का वैज्ञानिक नाम यूथेलिया (लिंबुसा) जुबीनगर्गी 

अधिकारियों ने बताया कि वैज्ञानिक रूप से यूथेलिया (लिंबुसा) जुबीनगर्गी के रूप में वर्गीकृत इस प्रजाति को हाल ही में पूर्वोत्तर राज्य के लेपराडा जिले के बासर क्षेत्र में खोजा गया। तितली प्रेमी और पुलिसकर्मी रोशन उपाध्याय ने शोधकर्ता के. सदाशिवन के साथ मिलकर बासर के वनों में अध्ययन के दौरान इस प्रजाति की खोज की। 

दिवंगत सिंगर को दी गई श्रद्धांजलि

शोधकर्ताओं ने पहले इस प्रजाति का नाम 'बासर ड्यूक' रखने का प्रस्ताव दिया। इस खोज को वैज्ञानिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण उपलब्धि और पूर्वोत्तर भारत में दिवंगत गायक की श्रद्धांजलि के रूप में देखा जा रहा है। 

जानिए नई प्रजाति की तितली की खासियत

अधिकारियों के अनुसार, यह तितली अत्यंत दुर्लभ प्रतीत होती है। व्यापक क्षेत्र सर्वेक्षणों के बावजूद, इस प्रजाति की केवल दो ही तितलियां खोजी जा सकी हैं, जिससे सवाल उठता है कि क्या यह प्रजाति प्राकृतिक रूप से दुर्लभ है या घने वन क्षेत्रों में इसे देखना मुश्किल है। प्रसिद्ध असमिया गायक की पिछले वर्ष 19 सितंबर को सिंगापुर में मौत हो गई थी। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत