1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'ऑपरेशन सिंदूर का अगला चरण और भी घातक होगा', पश्चिमी कमान के कमांडर ने पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी

'ऑपरेशन सिंदूर का अगला चरण और भी घातक होगा', पश्चिमी कमान के कमांडर ने पाकिस्तान को दी बड़ी चेतावनी

 Published : Oct 14, 2025 09:08 pm IST,  Updated : Oct 14, 2025 10:05 pm IST

भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने पाकिस्तान को सख्त लहजे में चेतावनी जारी करते हुए कहा है कि ऑपरेशन सिंदूर का अगला चरण और भी घातक होगा।

Lieutenant General Manoj Kumar Katiyar pakistan- India TV Hindi
पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार। Image Source : ANI

भारतीय सेना के पश्चिमी कमान के कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने मंगलवार को बड़ा दावा किया है। उन्होंने कहा है कि पाकिस्तान फिर से भारत में पहलगाम जैसे हमले करने की कोशिश कर सकता है। लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने कहा है कि पाकिस्तान के पास भारत से लड़ने की क्षमता नहीं है। उन्होंने पाकिस्तान को चेतावनी देते हुए साफ तौर पर कहा है कि पाकिस्तान हरकतों के जवाब में भारत के ऑपरेशन सिंदूर का दूसरा चरण और भी घातक होगा।

पहले से भी जोरदार कार्रवाई होगी?

इस सवाल पर कि क्या ऑपरेशन सिंदूर का अगला चरण पहले वाले से अधिक घातक होगा। लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि "इस बार हम जो कार्रवाई करेंगे वह पहले से भी जोरदार होगी। यह (ऑपरेशन सिंदूर का अगला चरण) और भी ज्यादा घातक होगा। इसमें कोई शक नहीं है।" इस सवाल पर कि क्या पाकिस्तान भविष्य में पहलगाम जैसे हमले कर सकता है? लेफ्टिनेंट जनरल कटियार ने कहा कि "जब तक पाकिस्तान की सोच में बदलाव नहीं आएगा, वह ऐसी हरकतें करता रहेगा।"

पाकिस्तान फिर से कुछ कर सकता है- सैन्य कमांडर

सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने संवादाताओं से बात करते हुए कहा- पाकिस्तान में हमसे जंग लड़ने की क्षमता नहीं है। वे जंग नहीं लड़ना चाहते। वह भारत को हजार जख्मों से लहूलुहान करने की अपनी नीति के तहत ऐसी हरकतें करता है। हमने उसकी चौकियां और हवाई अड्डे तबाह कर दिए, लेकिन वह फिर से कुछ (पहलगाम जैसा हमला) करने की कोशिश कर सकता है। हमें तैयार रहना होगा। हम पूरी तरह तैयार हैं। मुझे पूरा विश्वास है कि इस बार की कार्रवाई पहले से भी ज्यादा घातक होगी।"

'पाकिस्तान अपने मंसूबों से बाज नहीं आएगा'

सैन्य कमांडर लेफ्टिनेंट जनरल मनोज कुमार कटियार ने पूर्व सैनिकों को संबोधित करते हुए कि पाकिस्तान फिर से पहलगाम की तरह हमला करने का प्रयास कर सकता है। उन्होंने कहा- "नमें हमारा सीधा सामना करने की हिम्मत नहीं है। पाकिस्तान अपने मंसूबों से बाज नहीं आएगा, लेकिन भारतीय सेना उसे नाकाम करने के लिए तैयार है। इसके लिए हमें लोगों, खासकर पूर्व सैनिकों, का समर्थन चाहिए। हमें उम्मीद है कि पूर्व सैनिक हमारा साथ देंगे।" (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- 'युद्ध केवल आर्म्ड फोर्स ही नहीं बल्कि पूरा देश लड़ता है', ग्वालियर में बोले सीडीएस अनिल चौहान

NSG की स्थापना कब हुई थी, क्यों बनाई गई? इन ब्लैक कैट कमांडोज को भेद पाना नामुमकिन

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत