NIA ने आज गैंगस्टर-खालिस्तानी टेरर लिंक पर बड़ा छापा मारा है। नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी आज 100 से ज़्यादा जगहों पर छापा मार रही है। जानकारी है कि गैंगस्टर्स और खालिस्तानी नेटवर्क पर दर्ज 5 मामलों में एजेंसी ये ताबड़तोड़ छापेमारी करी रही है। NIA की टीमें अलग-अलग 100 जगहों पर छापेमारी कर रही हैं। सूत्र बताते हैं कि एनआईए ने अपराधिक छवि वाले और खालिस्तानी टेरर लिंक वाले लोगों के घर पर रेड की है।
Related Stories
100 से ज्यादा ठिकानों पर जारी है रेड
जानकारी मिली है कि राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) आतंकवाद, नशीले पदार्थ तस्करों और गैंगस्टर लिंक से जुड़े मामलों में 6 राज्यों में छापेमारी कर रही है। जिन राज्यों में रेड हो रही उनमें हरियाणा, पंजाब, राजस्थान, उत्तर प्रदेश, उत्तराखंड और मध्य प्रदेश शामिल है। कुल मिलाकर NIA 100 से अधिक स्थानों पर तलाशी ले रही है।
दिल्ली-NCR में NIA 32 जगह रेड कर रही है। पंजाब-चंडीगढ़ में भी 67 जगह पर NIA की सबसे बड़ी छापेमारी चल रही है। वहीं उत्तर प्रदेश में 3 जगह छापे चल रहे हैं। यूपी में ये छापे प्रतापगढ़, बरेली और लखीमपुर में जारी हैं। इसके अलावा राजस्थान और हरियाणा में 18 जगह केंद्रीय एजेंसी सर्च ऑपरेशन चला रही है। मध्य प्रदेश में भी 2 जगह NIA छापेमारी कर रही है।
पंजाब के फिरोजपुर में 3 ठिकानों पर रेड
खबर है कि पंजाब के फिरोजपुर में भी 3 जगहों पर एनआईए की रेड जारी है। सीमावर्ती जिले में बुधवार सुबह नेशनल इन्वेस्टीगेशन एजेंसी (एनआईए) द्वारा तीन अलग-अलग जगहों पर छापेमारी कर रिकॉर्ड को खंगाल रही है। एनआईए की टीम ने मुदकी, तलवंडी और फिरोजपुर में तीन लोगों के घर पर छापेमारी की है। इसके अलावा बठिंडा में भी जिन घरों पर छापेमारी की गई है, वहां पर किसी को भी बाहर से अंदर और अंदर से बाहर नहीं जाने दिया जा रहा है।
ये भी पढ़ें-
आज भी नहीं होगा कर्नाटक के सीएम का ऐलान? 5 साल के लिए सीएम बनने पर अड़े डीके शिवकुमार
यूपी का पहला माफिया जिसने जेल से जीता था चुनाव, पूर्व मंत्री हरिशंकर तिवारी का निधन