Wednesday, March 11, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. नितिन गडकरी ने किया बड़ा खुलासा-मैं हर महीने तीन लाख रुपये अपने इस 'धंधे' से कमाता हूं

नितिन गडकरी ने किया बड़ा खुलासा-मैं हर महीने तीन लाख रुपये अपने इस 'धंधे' से कमाता हूं

Reported By : Yogendra Tiwari Edited By : Kajal Kumari Published : Jul 30, 2023 11:40 pm IST, Updated : Jul 31, 2023 08:27 am IST

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही है। उन्होंने खुलासा किया कि वे यू-ट्यूब के जरिए हर महीने तीन लाख रुपये कमाते हैं। जानिए और क्या कहा गडकरी ने-

nitin gadkari big reveal- India TV Hindi
नितिन गडकरी का बड़ा खुलासा

केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने बड़ी बात कही। उन्होंने कहा कि मैंने राजनीति में कभी भ्रष्टाचार नहीं किया। एक भी व्यक्ति कह देगा कि उन्होंने दो पैसे लिए हैं तो मैं राजनीति से संन्यास ले लूंगा। देश में कोई भी व्यक्ति नहीं मिल सकता जो बोले कि गडकरी को दो पैसा दिया है, राजनीति पैसा कमाने का धंधा नहीं है। केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि वो हिंदी, मराठी और इंग्लिश में अपना भाषण देते हैं और आज यू-ट्यूब पर लोग उनके भाषण सुनते हैं। अमेरिका में सबसे ज्यादा लोग उनके भाषण सुनते हैं और उससे वह 3 लाख रुपये हर महीने यू-ट्यूब से कमाते हैं।

नौकरी करने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनूंगा

गडकरी ने कहा कि वो खुलकर बोलने में संकोच नहीं करते। बचपन में ही उन्होंने तय कर लिया था कि वह नौकरी नहीं करेंगे बल्कि नौकरी देने वाला बनेंगे। उनके माता-पिता ने कहा था कि वे वकील बनें लेकिन उन्होंने उनसे कहा था कि मैं नौकरी मांगने वाला नहीं, नौकरी देने वाला बनूंगा। गडकरी ने आगे कहा कि जात ,पात ,भाषा के लोग बड़े नहीं होते, लोग अपने कार्यों और गुणों से बड़े होते हैं। 

जो करेगा जात की बात उसे कस कर पडेगी लात

 गडकरी ने कहा कि वह जात की बात नहीं करते, वो नेता है उन्हें हर जात का वोट चाहिए। उन्होंने हरदम यही कहा है जो करेगा जात की बात उसे कस कर पडेगी लात। सब जात वाले मेरे भाई हैं, मेरे परिवार हैं। यह मैं समझता हूं। आज वह कोई व्यवसाय नहीं करते, लेकिन अब तक उन्होंने जो व्यवसाय किया है उसका टर्नओवर ढाई हजार करोड़ है। उन्होंने जो व्यवसाय शुरू किया है, उसमें 15000 लोगों को उन्होंने नौकरी दी है और उसमें 200 व्यक्ति भी उनके जात के नहीं है। 

मेरे चमचे को टिकट दो-यही राजनीति में हो रहा

गडकरी ने कहा कि जो लोग अपने  कार्यों पर चुनकर नहीं आते वे कहते हैं उनकी जात के हैं, इसलिए उनको चुन के आने दो। फिर उनके आने के बाद वह कहते हैं मेरी पत्नी को टिकट दो, मेरे बेटे को टिकट दो, मेरे ड्राइवर को टिकट दो, कोई नहीं मिला तो मेरे चमचे को टिकट दो। यही सभी पार्टियों में चल रहा है। उन्हें ये नहीं पता कि समाज बाजू में रहता है।

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement