1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'आप की अदालत' में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

'आप की अदालत' में केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी, देखिए आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर

 Edited By: IndiaTV Hindi Desk
 Published : Mar 31, 2023 07:09 pm IST,  Updated : Apr 02, 2023 12:08 am IST

इंडिया टीवी पर प्रसारित होनेवाले आप की अदालत के नए एपिसोड में इस बार नितिन गडगरी रजत शर्मा के सवालों का सामना करते नजर आएंगे। इस एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

'आप की अदालत' में नितिन...- India TV Hindi
'आप की अदालत' में नितिन गडकरी Image Source : इंडिया टीवी

Aap Ki Adalat:  देश के चर्चित और लोकप्रिय शो 'आप की अदालत' के नए एपिसोड में इस बार देश की एक बड़ी राजनीतिक शख्सियत कटघरे में बैठकर रजत शर्मा के सवालों का जवाब देगी। इस दिग्गज राजनेता का नाम है नितिन गडकरी। नितिन गडकरी नरेंद्र मोदी कैबिनेट के कद्दावर मंत्री हैं। जहां बतौर मंत्री उनके काम को लेकर अक्सर चर्चा होती रहती है वहीं दूसरी ओर अपने बेबाक बयानों के चलते भी वे सुर्खियों में बने रहते हैं। इंडिया टीवी पर प्रसारित होनेवाले आप की अदालत के नए एपिसोड में इस बार नितिन गडगरी रजत शर्मा के सवालों का सामना करते नजर आएंगे।  इस एपिसोड का प्रसारण आज सुबह 10 बजे इंडिया टीवी पर होगा।

7 जनवरी से शुरू है नए एपिसोड्स का सिलसिला

बता दें कि कोरोना महामारी के कारण पिछले 2 साल से इस शो के नए एपिसोड्स की शूटिंग नहीं हो पा रही थी और पुराने एपिसोड ही प्रसारित किए जा रहे थे। लेकिन अब इस चर्चित शो के नए एपिसोड्स का प्रसारण 7 जनवरी से शुरू हो चुका है। दर्शक इसे पहले की तरह हर शनिवार रात 10 बजे इंडिया टीवी पर देख सकते हैं। नए एपिसोड के पहले गेस्ट जाने-माने उद्योगपति और बिजनेसमैन गौतम अडानी थे। अडानी के बाद कई गेस्ट ‘आप की अदालत’ के कटघरे में मौजूद होकर रजत शर्मा के सवालों के जवाब दे चुके हैं।

'आप की अदालत' के नाम हैं कई कीर्तिमान

'आप की अदालत' में करीब 200 हस्तियां अपनी उपस्थिति दर्ज करा चुकी हैं। डिजिटल प्लेटफॉर्म्स की बात करें तो 'आप की अदालत' के वीडियो 170 करोड़ से भी ज्यादा बार देखे जा चुके हैं, जो कि अपने आप में एक रिकॉर्ड है। सिर्फ इतना ही नहीं, इस शो के 1100 से ज्यादा एपिसोड टीवी पर आ चुके हैं, और यह यूट्यूब पर दुनिया के सबसे ज्यादा देखे जाने वाले न्यूज शो में शामिल है। ‘आप की अदालत’ एकलौता ऐसा मंच रहा है जहां पर आमिर खान, सलमान खान और शाहरुख खान एक साथ नजर आए हैं।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत