1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. देहरादून के लिए गडकरी ने देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस; CM धामी से मांगा प्रपोजल

देहरादून के लिए गडकरी ने देखा सपना, हवा में चलेगी डबल डेकर बस; CM धामी से मांगा प्रपोजल

 Published : Jun 04, 2025 11:40 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 11:43 am IST

नितिन गडकरी ने कहा कि देहरादून शहर के बारे में वह ज्यादा नहीं जानते हैं लेकिन जब एक बार गाड़ी से आए थे तब उन्हें पता चला कि शहर के भीतर काफी अधिक जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में उनका एक सपना है, जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने सीएम धामी से कहा कि वो उनको एक प्रपोजल भेजें।

nitin gadkari in dehradun- India TV Hindi
केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी और उत्तराखंड के सीएम पुष्कर सिंह धामी। Image Source : PTI

देहरादून: केंद्रीय सड़क परिवहन एवं राष्ट्रीय राजमार्ग मंत्री नितिन गडकरी ने कहा कि उनका सपना देहरादून में हवा में चलने वाली ‘डबल डेकर’ बस शुरू करने का है, जिसमें लोग ऊपर ही ऊपर यहां से वहां सफर कर सकें। मंगलवार को यहां एक प्राइवेट यूनिवर्सिटी के दीक्षांत समारोह में शामिल हुए गडकरी ने अपने संबोधन में कहा कि देहरादून में बहुत ट्रैफिक जाम रहता है। उन्होंने कहा, ‘‘हर बार मैं हवाई जहाज से आता हूं, हेलीकॉप्टर से आता हूं। एक बार गाड़ी से भी आया हूं, यहां अंदर ट्रैफिक जाम की बहुत समस्या है।’’

प्रपोजल भेजें धामी, सब कुछ संभव है- गडकरी

उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी भी इस दौरान मौजूद थे। गडकरी ने कहा, ‘‘मेरा एक सपना है कि मैं हवा में चलने वाली ‘डबल डेकर’ बस देहरादून में शुरू करना चाहता हूं। जो ऊपर ही चलेगी। सवा सौ-डेढ़ सौ लोग ऊपर ही ऊपर इधर से उधर सफर करेंगे।’’ उन्होंने कहा कि वह मुख्यमंत्री धामी से कहेंगे कि वह उन्हें इस संबंध में एक प्रपोजल भेजें। गडकरी ने कहा कि सब कुछ संभव है।

गडकरी ने कहा कि देहरादून में काफी अधिक ट्रैफिक जाम है। हालांकि देहरादून शहर के बारे में वो ज्यादा नहीं जानते हैं लेकिन जब एक बार गाड़ी से आए थे तब उन्हें पता चला कि शहर के भीतर काफी अधिक जाम की स्थिति रहती है। ऐसे में उनका एक सपना है, जिसको पूरा करने के लिए उन्होंने सीएम धामी से कहा कि वो उनको एक प्रपोजल भेजें।

युवा छात्रों से क्या बोले गडकरी?

उन्होंने युवा छात्रों से कहा, सब संभव है, बस हमें समस्याओं को समझना होगा। उन्होंने कहा कि कुछ लोग ऐसे होते हैं जो समस्याओं को अवसरों में बदल देते हैं, जबकि कुछ लोग इसके उलट अवसरों को समस्याओं में बदल देते हैं। (भाषा इनपुट्स के साथ)

यह भी पढ़ें-

VIDEO: 'पैसा कमाना गुनाह नहीं, लेकिन राजनीति पैसा कमाने का...' जानिए ऐसा क्यों बोले नितिन गडकरी?

देहरादून में भाजपा नेता की गोली मारकर हत्या, महिला मित्र को लेकर हुआ था झगड़ा, जानें पूरा मामला

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत