1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Nupur Sharma: भारतीय मुसलमानों में जहर भर रहा अलकायदा, कहा: 'हथियार उठाओ और नूपुर शर्मा को सजा दो'

Nupur Sharma: भारतीय मुसलमानों में जहर भर रहा अलकायदा, कहा: 'हथियार उठाओ और नूपुर शर्मा को सजा दो'

 Published : Aug 16, 2022 08:25 am IST,  Updated : Aug 16, 2022 08:25 am IST

Nupur Sharma: अल कायदा का कहना है कि नूपुर शर्मा ने ईशनिंदा की है, उन्हें सजा जरूर देनी चाहिए। इसके साथ ही मुसलमानों को हथियार उठाने के लिए उकसाया गया है। अलकायदा ने मुसलमानों से कहा है कि वे जिहाद की रक्षा के लिए खुद को हथियारों से लैस करें।

Nupur Sharma threatened by Al Qaeda- India TV Hindi
Nupur Sharma threatened by Al Qaeda Image Source : FILE

Highlights

  • धमकी के बाद खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ी
  • जिहाद की रक्षा के लिए खुद को हथियारों से लैस करें - अलकायदा
  • नूपुर शर्मा ने ईशनिंदा की है, उन्हें सजा जरूर देनी चाहिए - अलकायदा

Nupur Sharma: नूपुर शर्मा को धमकियां मिलने का सिलसिला थम नहीं रहा है। इस बार नूपुर शर्मा को जान से मारने की धमकी आतंकी संगठन अल कायदा ने दी है। इसके साथ ही अलकायदा ने भारतीय मुसलमानों को भी उकसाया है। आतंकी संगठन अल कायदा ने अपनी प्रोपेगैंडा पत्रिका 'नवाई गजवा-ए-हिंद' में  BJP की पूर्व प्रवक्ता नुपूर शर्मा के बारे में जहरीले बयान दिए गए हैं। वहीं, पैगंबर मोहम्मद पर टिप्पणी के मामले में नूपुर शर्मा से बदला लेने के लिए कहा गया है।

अल कायदा का कहना है कि नूपुर शर्मा ने ईशनिंदा की है, उन्हें सजा जरूर देनी चाहिए। इसके साथ ही मुसलमानों को हथियार उठाने के लिए उकसाया गया है। अलकायदा ने मुसलमानों से कहा है कि वे जिहाद की रक्षा के लिए खुद को हथियारों से लैस करें। साथ ही इस पत्रिका में कश्‍मीर में जिहाद छेड़ने की बात भी दोहराई गई है।

खुफिया एजेंसियों की बढ़ी चिंता 

अल कायदा की पत्रिका में इस तरह के बयान आने के बाद खुफिया एजेंसियों की चिंता बढ़ गई है। आपको बता दें कि उन्हें मिलती धमकियों की वजह से उन्हें एक गुप्त स्थान पर रखा गया है। अधिकारियों ने हाल की धमकियों को देखते हुए उनकी सुरक्षा और भी बढ़ा दी है।

इससे पहले नूपुर ने जान का खतरा बताते हुए सुप्रीम कोर्ट से सभी केस दिल्ली ट्रांसफर करने की मांग की थी। SC ने 10 अगस्त को जांच पूरी होने तक नूपुर की गिरफ्तारी पर भी रोक लगा दी। इसके साथ ही नूपुर के खिलाफ सभी केस दिल्ली ट्रांसफर करने का आदेश दे दिया।

Nupur Sharma
Image Source : FACEBOOK/NUPUR SHARMANupur Sharma

अल कायदा इससे पहले भी दे चुका हमले की धमकी 

वहीं इससे पहले अल कायदा ने जून में कहा था कि कुछ दिन पहले हिंदुत्व के प्रचारक ने टीबी डिबेट के दौरान इस्लाम धर्म का अपमान किया था। उनके बयानों से दुनिया भर के मुसलमानों की भावनाओं को ठेस पहुंची। अल कायदा ने आगे कहा कि हम पैगंबर के अपमान का बदला लेंगे। हम अपने और अपने बच्चों के शरीर में विस्फोटक बांधेंगे, ताकि ऐसे लोगों को उड़ाया जा सके। दिल्ली, मुंबई, यूपी और गुजरात में भगवाधारियों का अंत करेंगे। वह न अपने घर में छुप पाएंगे और न ही सेना उन्हें बचा पाएगी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत