1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. पुरी में समुद्र तट के पास 19 साल की कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

पुरी में समुद्र तट के पास 19 साल की कॉलेज छात्रा से गैंगरेप, पुलिस ने तीन लोगों को गिरफ्तार किया

 Published : Sep 16, 2025 10:02 am IST,  Updated : Sep 16, 2025 11:21 am IST

ओडिशा के पुरी जिले में समुद्र तट के पास में एक 19 साल की कॉलेज छात्रा से कथित तौर पर गैंगरेप का मामला सामने आया है। पुलिस ने इस मामले में कार्रवाई करते हुए अब तक तीन लोगों को गिरफ्तार किया है।

odisha puri sea beach gangrape case- India TV Hindi
सांकेतिक फोटो। Image Source : FREEPIK

ओडिशा के पुरी जिले से मानवता को शर्मसार कर देने वाली घटना सामने आई है। यहां एक समुद्र तट के पास 19 साल की एक कॉलेज छात्रा के साथ कथित तौर पर सामूहिक बलात्कार की वारदात सामने आ रही है। पुलिस ने सोमवार को जानकारी दी है कि उन्होंने इस मामले में कार्रवाई करते हुए तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। पुलिस द्वारा घटना में शामिल अन्य लोगों की तलाश की जा रही है।

क्या है पूरा मामला?

दरअसल, ये पूरी घटना पुरी जिले के ब्रह्मगिरि थाना क्षेत्र में बलिहारचंडी मंदिर के पास शनिवार को दोपहर के समय हुई है। जानकारी के मुताबिक, 19 वर्षीय युवती और उसका पुरुष साथी एक साथ कुछ समय बिताने के लिए मंदिर के पास एक जगह गए थे। इस दौरान स्थानीय युवकों ने उनकी तस्वीरें ले ली और वीडियो बना लिया। इसके बाद युवती के साथ हैवानियत की गई।

आरोपियों ने युवती के साथी के हांथ बांध दिए

युवती की ओर से दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक, पुलिस ने बताया है कि स्थानीय युवकों ने युवती और उसके साथी से पैसे मांगे। जब उन्होंने पैसे देने से इनकार कर दिया, तो समूह के दो लोगों ने छात्रा के साथ बलात्कार किया। पुलिस के मुताबिक, समूह के अन्य सदस्यों ने गैंगरेप से पहले पीड़िता के साथी के हाथ बांध दिए थे।

अब तक क्या कार्रवाई हुई?

पुलिस ने बताया है कि ये घटना बीते शनिवार को हुई थी। हालांकि, पीड़िता ने कथित रेप के सदमे से उबरने के बाद सोमवार की शाम को पुलिस के पास जाकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने बताया है कि महिला का मेडिकल टेस्ट कराया गया है। आपको बता दें कि इससे पहले बीते 15 जून को भी ओडिशा के गंजाम जिले के गोपालपुर समुद्र तट पर युवती से गैंगरेप की घटना हुई थी। इस सिलसिले में दस लोगों को गिरफ्तार किया गया था। (इनपुट: भाषा)

ये भी पढ़ें- चिता पर चढ़ने से पहले चलने लगी महिला की सांस, हैरान लोग तुरंत ले गए अस्पताल, देखें Video

VIDEO: दिखने में है दूध की नदी, पर ये जहर है! पुलिस ने खाली करवाया टैंकर, घिनौने खेल का पर्दाफाश

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत