Sunday, March 08, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odisha News: बीजद के बिक्रम केशरी अरुखा ओडिशा के नए विधानसभा अध्यक्ष

Odisha News: बीजद के बिक्रम केशरी अरुखा ओडिशा के नए विधानसभा अध्यक्ष

Edited by: Akash Mishra @Akash25100607 Published : Jun 13, 2022 07:01 pm IST, Updated : Jun 13, 2022 07:01 pm IST

Odisha News: बीजद से छह बार के विधायक बिक्रम केशरी अरुखा को सोमवार को निर्विरोध ओडिशा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया।

Odisha Assembly (Representational Image)- India TV Hindi
Image Source : PTI Odisha Assembly (Representational Image)

Highlights

  • पहले ओडिशा सरकार में मुख्य सचेतक थे अरुखा
  • राजनीतिक विचारों से ऊपर उठ कार्यवाही की मांग
  • 1995 से ही भंजनगर से विधायक हैं केशरी अरुखा

Odisha News: ओडिशा के राजनीतिक दल बीजू जनता दल (BJD) के छह बार के विधायक बिक्रम केशरी अरुखा को सोमवार को निर्विरोध ओडिशा विधानसभा का अध्यक्ष चुना गया। विधायक बिक्रम केशरी अरुखा पहले सरकार के मुख्य सचेतक के रूप में थे। आपको बता दें कि अरुखा ने 'एसएन पात्रो' का स्थान लिया है, जिन्होंने स्वास्थ्य कारणों से विधानसभा अध्यक्ष के पद से इस्तीफा दे दिया था। इसके बाद विधानसभा के विशेष सत्र में सीएम नवीन पटनायक ने अरुखा के नाम का प्रस्ताव विधानसभा अध्यक्ष पद के लिए रखा था। इसका सभा में सभी दलों के सदस्यों ने समर्थन किया।

 
विपक्षी सदस्यों ने की निष्पक्ष हो कार्य करने की अपील

उल्लेखनीय है कि ओडिशा विधानसभा में सत्तारूढ़ बीजद के 114 सदस्य हैं ,जबकि विपक्षी दल भाजपा के 22, कांग्रेस के नौ, माकपा का एक और एक निर्दलीय विधायक है। बीजेपी के मुख्य सचेतक (व्हिप) मोहन माझी ने अरुखा से राजनीतिक विचारों से ऊपर उठकर सदन की कार्यवाही का संचालन करने की अपील की। मोहन माझी ने कहा, ‘‘अरुखा को लंबा अनुभव है और मुझे उम्मीद है कि वह निष्पक्ष होकर कार्य करेंगे।’’ कांग्रेस विधायक दल के नेता नरसिंह मिश्रा ने नए विधानसभा अध्यक्ष से विपक्षी सदस्यों को महत्व देने की अपील की। 

नए विधानसभा अध्यक्ष ने सीएम को धन्यवाद देते हुए क्या कहा
आपको बता दें कि अरुखा संसदीय कार्य मंत्री भी रह चुके हैं। वह ओडिशा विधानसभा के 21वें अध्यक्ष के रूप में चुने गए हैं। उन्होंने शनिवार को बीजद के उपाध्यक्ष पद से इस्तीफा दे दिया था। अरुखा ने सीएम नवीन पटनायक को धन्यवाद देते हुए कहा, ‘‘मैं सभी सदस्यों का सहयोग चाहता हूं और सदन की गरिमा बनाए रखने की कोशिश करूंगा।’’

अरुखा भंजनगर से वर्ष 1995 से ही विधायक हैं। हालांकि पात्रो ने इस महीने की शुरुआत में तब इस्तीफा दिया था, जब 20 मंत्रियों ने अपना पद छोड़ा था और मंत्रिपरिषद में फेरबदल का रास्ता साफ किया था। 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement