1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Odisha News: उधार ना चुकाने की मिली सजा, युवक को स्कूटी से बांधकर सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल

Odisha News: उधार ना चुकाने की मिली सजा, युवक को स्कूटी से बांधकर सड़क पर घसीटा, VIDEO वायरल

 Published : Oct 17, 2022 09:05 pm IST,  Updated : Oct 17, 2022 09:05 pm IST

Odisha News: पीड़ित आरोपियों को जानता था और उसने उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे। बार-बार कोशिश करने के बाद भी वह पैसे नहीं लौटा पाया तो आरोपियों ने उसे अपनी स्कूटी पर बांध दिया।

Youth tied to scooter- India TV Hindi
Youth tied to scooter Image Source : TWITTER

Odisha News: ओडिशा के कटक शहर में एक अजीबो-गरीब घटना में एक युवक को स्कूटी से बांधकर व्यस्त सड़क पर घसीटा गया। घटना का एक वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया है। वीडियो में युवक शहर के शेल्टर चक से मिशन रोड तक एक स्कूटी के पीछे घसीटता नजर आ रहा है। इसके बाद कटक पुलिस हरकत में आई और इस सिलसिले में दो आरोपियों को हिरासत में लिया। हालांकि घटना के सही समय का पता नहीं चल पाया है, लेकिन पुलिस ने कहा कि यह रविवार शाम को हुई थी।

जानें, क्या है पूरा मामला

कटक के डीसीपी पिनक मिश्रा ने कहा कि पुलिस को घटना की जानकारी रात करीब 11 बजे रविवार को प्राप्त हुई। मिश्रा ने कहा, "चूंकि यह एक बहुत ही संवेदनशील मामला है, मैंने तुरंत सभी पुलिस थानों और ACP से इसकी जांच करने को कहा है। आज, हमने 2 आरोपियों और पीड़ित की पहचान कर ली है। दोनों आरोपियों को हिरासत में ले लिया गया है।"

शुरुआती जांच के अनुसार, पीड़ित आरोपियों को जानता था और उसने उनसे कुछ पैसे उधार लिए थे। बार-बार कोशिश करने के बाद भी वह पैसे नहीं लौटा पाया तो आरोपियों ने उसे अपनी स्कूटी पर बांध दिया और कुछ दूर तक घसीटते हुए ले गए। हालांकि, डीसीपी ने आरोपियों का नाम नहीं लिया है क्योंकि उनकी आपराधिक पृष्ठभूमि की जांच के लिए आगे की जांच जारी है।

देखें वीडियो-

बता दें कि ओडिशा में इस तरह की यह पहली घटना नहीं है। इससे पहले जगतसिंहपुर जिले में मोबाइल फोन चोरी करने के आरोप में सजा के तौर पर एक व्यक्ति को जूते की माला पहनाकर चलते ट्रक के सामने बांध दिया गया था।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत