1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. ओडिशा पुलिस का 'ऑपरेशन अन्वेषण', 5 दिनों में लापता 358 बच्चे और 2059 महिलाओं का पता लगाया

ओडिशा पुलिस का 'ऑपरेशन अन्वेषण', 5 दिनों में लापता 358 बच्चे और 2059 महिलाओं का पता लगाया

 Edited By: Malaika Imam @MalaikaImam1
 Published : Sep 02, 2025 10:30 am IST,  Updated : Sep 02, 2025 10:31 am IST

ओडिशा पुलिस ने 18 से 22 अगस्त तक पूरे ओडिशा में चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन अन्वेषण' के दौरान 358 लापता बच्चों और 2,059 महिलाओं का पता लगाया।

प्रतीकात्मक फोटो- India TV Hindi
प्रतीकात्मक फोटो Image Source : PIXABAY.COM

ओडिशा पुलिस ने 2025 में लापता लोगों का पता लगाने के लिए चलाए गए विशेष अभियानों के तहत अब तक 1,078 लड़कियों समेत 1,209 लापता बच्चों और 6,667 लापता महिलाओं को बचाया। 

अधिकारियों के अनुसार, 18 से 22 अगस्त तक पूरे ओडिशा में चलाए गए विशेष अभियान 'ऑपरेशन अन्वेषण' के दौरान अकेले 358 लापता बच्चों और 2,059 महिलाओं का पता लगाया गया। इस अभियान में सबसे अधिक सफलता पुरी पुलिस को मिली, जहां 45 बच्चे और 504 महिलाओं को बचाया गया। इसके बाद भद्रक पुलिस ने 37 बच्चों और 318 महिलाओं को, और कटक पुलिस ने 21 बच्चों और 304 महिलाओं को खोज निकाला।

साल भर के अभियानों का असर

पुलिस ने बताया कि अगस्त के अलावा, फरवरी, अप्रैल और मई में भी इसी तरह के विशेष अभियान चलाए गए थे। 

  1. फरवरी: 139 बच्चों और 593 महिलाओं को बचाया गया।
  2. अप्रैल: 421 बच्चों और 3,073 महिलाओं का पता लगाया गया।
  3. मई (19-22 मई): 291 बच्चों और 942 महिलाओं को बचाया गया।

प्रधानमंत्री के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में ‘सेवा पक्ष’ मनाएगी बीजेपी

एक अन्य खबर में, भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) की ओडिशा इकाई ने सोमवार को प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में 17 सितंबर से शुरू होने वाले ‘सेवा पक्ष’ (एक पखवाड़ा) के लिए कई कार्यक्रमों की घोषणा की। एक वरिष्ठ नेता ने बताया कि पार्टी ने 17 सितंबर प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन से 2 अक्टूबर के बीच निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान और पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित करने का निर्णय लिया है। भाजपा की प्रदेश इकाई के अध्यक्ष मनमोहन सामल और मुख्यमंत्री मोहन चरण माझी की अध्यक्षता में आयोजित ‘सेवा पक्ष’ की तैयारी संगोष्ठी में यह निर्णय लिया गया। 

पार्टी के प्रदेश महासचिव जतिन मोहंती ने संवाददाताओं को बताया, “भाजपा की ओडिशा इकाई प्रधानमंत्री मोदी के 75वें जन्मदिन के उपलक्ष्य में उत्साहपूर्वक पखवाड़ा मनाएगी। यह पखवाड़ा 17 सितंबर से दो अक्टूबर को गांधी जयंती तक मनाया जाएगा।” मोहंती ने कहा कि इस पखवाड़े में भाजपा कार्यकर्ता सभी स्तरों पर निःशुल्क स्वास्थ्य शिविर, रक्तदान शिविर, स्वच्छता अभियान, पौधारोपण और अन्य कार्यक्रम आयोजित करेंगे। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी के जीवन पर एक प्रदर्शनी लगाई जाएगी और फिल्में दिखाई जाएंगी। मोहंती ने कहा कि 25 सितंबर को राज्य, जिला और बूथ स्तर पर पंडित दीनदयाल उपाध्याय की जयंती भी मनाई जाएगी। (इनपुट- भाषा)

ये भी पढ़ें-

Photos: गुरुग्राम में बारिश का प्रकोप: सड़कें बनीं दरिया और लग गया महाजाम, घंटों कतार में खड़ी रहीं गाड़ियां

उपराष्ट्रपति चुनाव: विपक्षी उम्मीदवार सुदर्शन रेड्डी ने NDA उम्मीदवार को 'गायब' बताया, बोले- पता नहीं कहां हैं, क्या कर रहे हैं?

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत