1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. Operation Sindoor: भारत की सटीक स्ट्राइक का एक और सबूत, आतंकियों के कब्र की तस्वीर आई सामने

Operation Sindoor: भारत की सटीक स्ट्राइक का एक और सबूत, आतंकियों के कब्र की तस्वीर आई सामने

 Published : Jun 04, 2025 10:47 am IST,  Updated : Jun 04, 2025 10:49 am IST

तस्वीर में 21 आतंकियों की कब्र नजर आ रही है। इन्हीं कब्रों में मसूद अजहर के फैमिली मेंबर्स की भी कब्र है, जो बहावलपुर में भारत की स्ट्राइक के दौरान मारे गए थे।

आतंकियों के कब्र की तस्वीर आई सामने - India TV Hindi
आतंकियों के कब्र की तस्वीर आई सामने Image Source : INDIA TV

Operation Sindoor: भारतीय सेना ने पहलगाम में हुए आतंकी हमले को लेकर बदले की कार्रवाई करते हुए पाकिस्तान स्थित आतंकी ठिकानों को नेस्तनाबूत कर दिया। भारत ने इस हमले में पाकिस्तान स्थित 9 ठिकानों को तबाह करने का दावा किया था। अब इस धीरे-धीरे इसके सबूत भी सामने आ रहे हैं। बहावलपुर में मारे गए आतंकियों के कब्र की तस्वीर सामने आई है। तस्वीर में 21 आतंकियों की कब्र नजर आ रही है। इन्हीं कब्रों में मसूद अजहर के फैमिली मेंबर्स की भी कब्र है, जो बहावलपुर में भारत की स्ट्राइक के दौरान मारे गए थे। आतंकियों के कब्र की तस्वीरें ऑपरेशन सिंदूर की सफलता का सबसे बड़ा सबूत है।

नए दस्तावेज भी आए सामने

इतना ही नहीं पाकिस्तान के एक नये दस्तावेज ने पिछले महीने चार दिनों तक चले सैन्य संघर्ष के दौरान पाकिस्तानी ठिकानों पर भारत के सटीक हमलों पर नये सिरे से रोशनी डाली है। इस दस्तोवज मे कम से कम सात ऐसे ठिकानों का जिक्र किया गया है, जिनके बारे में पहले पता नहीं था। दस्तावेज में कहा गया है कि भारत ने खैबर-पख्तूनख्वा प्रांत के पेशावर, सिंध प्रांत के अटक, बहावलनगर, छोर और हैदराबाद तथा पंजाब प्रांत के गुजरात और झंग में विभिन्न ठिकानों को निशाना बनाया। 

इन हमलों का दिया है विस्तृत ब्यौरा

ये सारे डिटेल्स पाकिस्तान की ओर से ‘ऑपरेशन बनयान-उम-मर्सूस’ पर जारी किए गए दस्तावेज में शामिल है, जिसे भारत के ‘ऑपरेशन सिंदूर’ के जवाब में शुरू किया गया था। पाकिस्तानी मीडिया के साथ शेयर किए गए दस्तावेज में आठ, नौ और 10 मई को भारत की ओर से पाकिस्तान में किए गए ड्रोन हमलों का विस्तृत ब्योरा दिया गया है। भारत ने जम्मू-कश्मीर के पहलगाम में 22 अप्रैल को हुए आतंकवादी हमले के जवाब में सात मई को ‘ऑपरेशन सिंदूर’ चलाया था, जिसके तहत पाकिस्तान और इसके कब्जे वाले कश्मीर (पीओके) में लंबी दूरी के हथियारों से आतंकवादी ठिकानों पर सटीक हमले किए गए थे। 

भारतीय सेना ने इन ठिकानों को बनाया निशाना?

इंडियन आर्म्ड फोर्स ने मुरीदके में लश्कर-ए-तैयबा के मरकज तैयबा, बहावलपुर में जैश-ए-मोहम्मद के मरकज सुभान अल्लाह और सियालकोट में हिजबुल मुजाहिदीन के महमूना जोया सहित नौ ठिकानों को निशाना बनाया था। भारतीय सशस्त्र बलों ने बरनाला के मरकज अहले हदीस में लश्कर के अड्डे और मुजफ्फराबाद के शवाई नाला में संगठन के शिविर पर भी हमला किया था। भारतीय कार्रवाई के बाद पाकिस्तान ने आठ, नौ और 10 मई को भारतीय सैन्य ठिकानों पर हमला करने की कोशिश की थी। पाकिस्तानी हमलों का भारत ने करारा जवाब दिया था। उसने पाकिस्तानी वायुसेना के ठिकानों, वायु रक्षा प्रणालियों, कमान एवं नियंत्रण केंद्रों तथा रडार स्थल सहित कई प्रमुख सैन्य प्रतिष्ठानों को भारी नुकसान पहुंचाया था। भारत की जवाबी कार्रवाई से पाकिस्तान घबरा गया और डीजीएमओ लेवल पर बात कर सीजफायर की मांग की थी।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत