1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. मुंबई समेत इन राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें यूपी और दिल्ली का मौसम

मुंबई समेत इन राज्यों में भारी बारिश के लिए ऑरेंज अलर्ट जारी, जानें यूपी और दिल्ली का मौसम

 Written By: Avinash Rai
 Published : Jul 21, 2023 09:30 am IST,  Updated : Jul 21, 2023 09:30 am IST

मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उपनगरों और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। यहां बारिश के कारण रायगढ़ में लैंडस्लाइड देखने को मिला, जिस कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी।

Orange alert issued for heavy rains in these states including Mumbai know the weather of UP and Delh- India TV Hindi
मुबंई समेत इन राज्यों में होगी भारी बारिश Image Source : PTI (REPRESENTATIVE)

भारतीय मौसम विज्ञान विभाग (आईएमडी) ने कई राज्यों में भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। इन राज्यों में उत्तराखंड, हिमाचल प्रदेश, महाराष्ट्र, छत्तीसगढ़ समेत कई राज्य शामिल हैं। मुंबई में भी भारी बारिश हो रही है। इस कारण मुंबई में ऑरेंज अलर्ट जारी किया गया है। गुरुवार को हुई भारी बारिश के कारण मुंबई की सड़कों पर लंबा ट्रैफिक जाम देखने को मिला। सेंट्रल और हार्बर लाइनों पर लोकल सेवाएं भी प्रभावित हुईं। मौसम विभाग ने शुक्रवार के लिए उपनगरों और रत्नागिरी में बारिश का ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। मुंबई में भारी बारिश जानलेवा साबित हो रही है। यहां बारिश के कारण रायगढ़ में लैंडस्लाइड देखने को मिला, जिस कारण 5 लोगों की मौत हो गई थी।

इन राज्यों में ऑरेंज अलर्ट जारी

मौसम विभाग द्वारा मिली जानकारी के मुताबिक 21 जुलाई को महाराष्ट्र के विदर्भ में भारी से बहुत भारी बारिश देखने को मिल सकती है। इस कारण विभाग ने यहां ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। उत्तराखंड में मौसम विभाग ने भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। यहां भी मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी किया है। पूर्वी राजस्थान और पश्चिमी मध्य प्रदेश के लिए मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट जारी करते हुए भारी से बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की है। ओडिशा में भी बहुत भारी बारिश की चेतावनी जारी की गई है। 

नई दिल्ली और यूपी का मौसम

मौसम विभाग की मानें तो देश की राजधानी नई दिल्ली में शुक्रवार यानी आज न्यूनतम तापमान 28 डिग्री और अधिकतम 39 डिग्री के बीच रहने की संभावना है। साथ ही आसमान में बादल छाए रहेंगे। मौसम विभाग का कहना है कि दिल्ली में शनिवार को बारिश देखने को मिल सकती है। वहीं राजधानी लखनऊ में न्यूनतम तापमान 29 डिग्री और अधिकतम तापमान 37 डिग्री सेल्सियस रहने की संभावना है। 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत