1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 'हमारे परिवार ने लोकतंत्र को खून से सींचा है', राहुल गांधी को मिली सजा पर प्रियंका गांधी ने दी कड़ी प्रति​क्रिया

'हमारे परिवार ने लोकतंत्र को खून से सींचा है', राहुल गांधी को मिली सजा पर प्रियंका गांधी ने दी कड़ी प्रति​क्रिया

 Written By: Deepak Vyas
 Published : Mar 24, 2023 04:39 pm IST,  Updated : Mar 24, 2023 04:58 pm IST

प्रियंका गांधी ने कहा कि 'इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है।' प्रियंका गांधी ने कहा कि 'आप कुछ भी कर लीजिए। हम नहीं झुकेंगे।'

'हमारे परिवार ने लोकतंत्र को खून से सींचा है', राहुल गांधी को मिली सजा पर प्रियंका गांधी ने दी कड़ी - India TV Hindi
'हमारे परिवार ने लोकतंत्र को खून से सींचा है', राहुल गांधी को मिली सजा पर प्रियंका गांधी ने दी कड़ी प्रति​क्रिया Image Source : FILE

Priyanka Gandhi : राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली सजा और सांसदी जाने पर राहुल गांधी की बहन और कांग्रेस नेत्री प्रियंका गांधी ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि 'इस परिवार ने भारत की जनता की आवाज़ बुलंद की और पुश्तों से सच्चाई की लड़ाई लड़ी। हमारी रगों में जो खून दौड़ता है उसकी एक ख़ासियत है।' प्रियंका गांधी ने कहा कि 'आप कुछ भी कर लीजिए। हम नहीं झुकेंगे।' प्रियंका गांधी ने नीरव मोदी और मेहूल चौकसी मामले पर भी सवाल उठाया। उन्होंने कहा। साथ ही कहा कि 'आप मेरे परिवार को परिवारवादी कहते हैं, जान लीजिए, इस परिवार ने भारत के लोकतंत्र को अपने खून से सींचा।'

राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी: जयराम रमेश

कांग्रेस सांसद जयराम रमेश ने कहा कि 'ये राजनीतिक लड़ाई बरकरार रहेगी। हम पीछे नहीं हटेंगे। राहुल गांधी कोई धमकी से डरने वाले नहीं हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी डरे हुए हैं इसलिए वो बार-बार राहुल गांधी और अन्य विपक्ष के नेताओं को डराते रहते हैं और धमकियां देते रहते हैं।'

प्रतिशोध ले रही है सरकार: अधीर रंजन

गौरतलब है कि राहुल गांधी को मानहानि मामले में मिली सजा पर कई कांग्रेस नेताओं ने भी कड़ी प्रतिक्रिया दी है। 

कांग्रेस सांसद अधीर रंजन चौधरी ने कहा कि राहुल गांधी की सदस्यता रद्द करना मोदी सरकार की प्रतिशोध की नीति का उदाहरण है। भारत जोड़ो यात्रा से राहुल गांधी की लोकप्रियता बहुत बढ़ी है और मोदी सरकार को यही हजम नहीं हो रहा। उन्हें लग रहा है कि राहुल गांधी का मुंह बंद करना होगा क्योंकि अगर उन्हें बोलने दिया गया तो BJP सरकार से बाहर हो जाएगी।

राहुल गांधी को मिली सजा पर दिग्विजय सिंह ने कही ये बात

एमपी के पूर्व सीएम और कांग्रेस नेता दिग्विजय सिंह ने राहुल गांधी को मिली सजा पर कहा कि 'अगर मोदी जी का मन साफ होता और हिंडनबर्ग रिपोर्ट में अडानी के घपले नहीं होते तो क्या कोई प्रधानमंत्री इस बात पर चर्चा करने से पीछे हटता। राजीव गांधी पर भी आरोप लगा था लेकिन वे बेदाग निकले। 7 बार लोकसभा में JPC हो चुकी है, फिर ये क्यों डरते हैं? 

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत