Thursday, March 12, 2026
Advertisement
  1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. किस राज्य के कितने लोगों को मिलेगा पद्म सम्मान, तीन अमेरिकी नागरिक भी शामिल, जानें कितनी महिलाएं

किस राज्य के कितने लोगों को मिलेगा पद्म सम्मान, तीन अमेरिकी नागरिक भी शामिल, जानें कितनी महिलाएं

Edited By: Shakti Singh Published : Jan 25, 2026 09:32 pm IST, Updated : Jan 25, 2026 09:32 pm IST

पद्म पुरस्कार पाने वालों में सबसे ज्यादा 15 नाम महाराष्ट्र से हैं। हालांकि, जिन पांच लोगों को पद्म विभूषण सम्मान के लिए चुना गया है, उनमें तीन केरल से हैं। छह विदेशी नागरिकों में तीन अमेरिकी हैं।

Ex-Kerala CM VS Achuthanandan (left) and former Jharkhand CM Shibu Soren (right)- India TV Hindi
Image Source : ANI केरल के पूर्व मुख्यमंत्री वीएस अच्युतानंदन (बाएं) और झारखंड के पूर्व मुख्यमंत्री शिबू सोरेन (दाएं)

गृह मंत्रालय की तरफ से साल 2026 के पद्म पुरस्कारों का ऐलान कर दिया गया है। कुल 131 लोगों को सम्मानित किया जाएगा। इनमें से पांच लोगों को पद्म विभूषण, 13 लोगों को पद्म भूषण और 113 लोगों को पद्म श्री पुरस्कार से सम्मानित किया जाएगा। पद्म पुरस्कार पाने वाले लोगों में सबसे ज्यादा 15 लोग महाराष्ट्र से हैं। हालांकि, जिन पांच लोगों को पद्म विभूषण सम्मान मिल रहा है, उनमें तीन लोग केरल के हैं। केरल के पूर्व मुख्यमंत्री एवं दिग्गज वामपंथी नेता वीएस अच्युतानंदन को मरणोपरांत देश के दूसरे सर्वोच्च नागरिक सम्मान ‘पद्म विभूषण’ से सम्मानित किया जाएगा।

छह विदेशी नागरिकों को भी पद्म पुरस्कार मिल रहा है। इनमें तीन अमेरिकी नागरिक हैं। जर्मनी, रूस और जॉर्जिया के भी एक-एक नागरिक को सम्मानित किया जाएगा। अवॉर्ड पाने वालों में 19 महिलाएं हैं। 16 लोगों को मरणोपरांत यह सम्मान दिया जा रहा है। इस लिस्ट में दिवंगत अभिनेता धर्मेंद्र देओल का नाम भी शामिल है।

किस राज्य के कितने लोगों को मिलेगा पद्म पुरस्कार

महाराष्ट्र- 15

तमिलनाडु- 13
उत्तर प्रदेश- 12
पश्चिम बंगाल- 11
कर्नाटक-8
केरल-8
तेलंगाना- 7
गुजरात- 5
असम- 5
दिल्ली-4
ओडिशा- 4
आंध्र प्रदेश- 4
पंजाब-3
मध्य प्रदेश- 3
बिहार- 3
राजस्थान- 3
हरियाणा- 2
जम्मू कश्मीर-2
छत्तीसगढ़-2
उत्तराखंड-1
झारखंड-1
चंडीगढ़-1
पुडुचेरी-1
मेघालय- 1
त्रिपुरा- 1
लद्दाख-1
हिमाचल प्रदेश- 1
नागालैंड-1
अरुणाचल प्रदेश-1
मणिपुर-1

दो लोगों को एक ही पुरस्कार

दो ऐसे मामले भी हैं, जिनमें एक पुरस्कार के लिए दो व्यक्तियों को चुना गया है। सार्वजनिक मामलों के लिए उच्चतम न्यायालय के पूर्व न्यायाधीश केटी थॉमस, कला के लिए हिंदुस्तानी शास्त्रीय संगीतकार एवं मशहूर वायलिन वादक एन राजम और साहित्य एवं शिक्षा के लिए प्रख्यात मलयालम पत्रकार पी नारायणन को पद्म विभूषण से सम्मानित करने का फैसला लिया गया है। पार्श्व गायिका अलका याज्ञनिक, उत्तराखंड के पूर्व मुख्यमंत्री भगत सिंह कोश्यारी, अभिनेता ममूटी और बैंकर उदय कोटक उन लोगों में शामिल हैं, जिन्हें पद्म भूषण सम्मान के लिए चुना गया है। ‘एड गुरु’ के रूप में विख्यात पीयूष पांडे, झारखंड मुक्ति मोर्चा (झामुमो) के संस्थापक शिबू सोरेन और भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के वरिष्ठ नेता वीके मल्होत्रा को मरणोपरांत पद्म भूषण, जबकि चरित्र अभिनेता सतीश शाह को पद्मश्री से सम्मानित किया जाएगा।

यह भी पढ़ें-

पद्म पुरस्कारों से सम्मानित होंगी 131 हस्तियां, अभिनेता धर्मेंद्र को पद्म विभूषण, शिबू सोरेन को पद्म भूषण सम्मान

पूर्व बस ड्राइवर से लेकर बुजुर्ग वाद्ययंत्र वादक तक... 45 ऐसे गुमनाम नायक जिन्हें पद्म श्री सम्मान के लिए चुना गया

 

 

Latest India News

Google पर इंडिया टीवी को अपना पसंदीदा न्यूज सोर्स बनाने के लिए यहां
क्लिक करें

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत

Advertisement
Advertisement
Advertisement