1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. 26 का नाम पूछा, धर्म पूछा और मार डाला... पहलगाम हमले में किन-किन की गई जान? देखें मृतकों और घायलों की फुल लिस्ट

26 का नाम पूछा, धर्म पूछा और मार डाला... पहलगाम हमले में किन-किन की गई जान? देखें मृतकों और घायलों की फुल लिस्ट

 Published : Apr 23, 2025 10:22 am IST,  Updated : Apr 23, 2025 12:22 pm IST

आतंकियों ने पहलगाम में जिस तरह की बर्बरता दिखाई है उससे पूरा देश गुस्से में है। पुलिस सूत्रों की मानें तो हमले को अंजाम 4 आतंकियों ने दिया इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो गई है।

pahalgam terror attack- India TV Hindi
पहलगाम आतंकी हमला। Image Source : AP

कश्मीर के पहलगाम शहर के पास ‘मिनी स्विट्जरलैंड’ के नाम से मशहूर पर्यटन स्थल बैसरन घाटी में मंगलवार को हुए आतंकवादी हमले में 26 लोगों की मौत हो गई। मृतकों में ज्यादातर पर्यटक थे। यह 2019 में पुलवामा में हमले के बाद घाटी में हुआ सबसे बड़ा हमला है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी सऊदी अरब का दौरा बीच में ही छोड़कर वापस लौट चुके हैं। उन्होंने एयरपोर्ट पर ही पहलगाम हमले को लेकर बैठक की। पीएम मोदी आज कैबिनेट कमेटी ऑन सिक्योरिटी यानि CCS की भी बैठक लेंगे। इस बीच आतंकी हमले में मरने वालों की फुल लिस्ट जारी की गई है। पहलगाम आतंकी हमले में 26 लोग मारे गए हैं जबकि 17 लोग घायल हैं। इनमें अलग-अलग राज्यों के लोग हैं। सबसे ज्यादा तादा महाराष्ट्र के पर्यटकों की है। मृतकों में एक कश्मीरी भी शामिल है।

हमले में मारे गए लोग-

  • पहलगाम आतंकी हमले में महाराष्ट्र के 6 पर्यटकों की मौत
  • कर्नाटक के 3 और गुजरात के 3 टूरिस्ट की मौत
  • पश्चिम बंगाल के 2, यूपी के 1 टूरिस्ट की मौत
  • बिहार, यूपी, JK, ओडिशा और एमपी के 1-1 पर्यटक की मौत
  • नेपाल और UAE के 1-1 नागरिक की मौत

लिंक

17 घायलों के नाम-

  • विनय भाई- गुजरात
  • डोभी विनोभा- गुजरात
  • मानिक पटेल- महाराष्ट्र
  • रेनू पांडे- नेपाल
  • एस बालचंद्रू- महाराष्ट्र
  • डॉ. ए परमेश्वरम- तमिलनाडु
  • अभिजया एम राव- कर्नाटक
  • आकांक्षा- इंदौर
  • लक्षिता दास- रायपुर
  • जेनिफर- इंदौर
  • जया मिश्रा- हैदराबाद
  • शबारिगुहा- कोलकाता
  • हर्षा जैन- महाराष्ट्र
  • निकिता जैन- महाराष्ट्र
  • शशि कुमारी- ओडिशा
  • सोबेदे पाटिल- मुंबई
  • सांतानो- तमिलनाडु

4 आतंकियों ने दिया हमले को अंजाम, 2 की हुई पहचान

पुलिस सूत्रों की मानें तो हमले को अंजाम 4 आतंकियों ने दिया इनमें से दो आतंकियों की पहचान हो गई है। एक आतंकी आदिल गुरी है जिसकी फोटो भी सामने आई है। आदिल गुरी 2018 में पाकिस्तान से वापस आया था। वहीं दूसरे आतंकी की पहचान आसिफ शेख के रूप में हुई है। इन दोनों के साथ दो और आतंकी हमले में शामिल थे। ये दोनों पाकिस्तानी है।

कई टूरिस्टों के पैंट उतरवाए

इस हमले की जिम्मेदारी लश्कर से जुड़े आतंकवादी संगठन द रेजिस्टेंस फ्रंट TRF ने ली है। इन आतंकियों ने पहलगाम में जिस तरह की बर्बरता दिखाई है उससे पूरा देश गुस्से में है। आतंकियों ने पहले नाम पूछा, धर्म पूछा और फिर भी शक हुआ तो कन्फर्म करने के लिए आतंकियों ने कई टूरिस्टों के पैंट उतरवाए और कन्फर्म किया कि वो गैर मुस्लिम हैं या नहीं।

विशेष विमान से घर भेजे जाएंगे पार्थिव शरीर

पहलगाम में मारे गए पर्यटकों के पार्थिव शरीर उनके घरों को भिजवाने के इंतजाम किए जा रहे हैं। विशेष विमान से पार्थिव शरीर उनके घरों को भिजवाए जाएंगे। इस हमले से पूरा देश गुस्से में हैं। इस बीच हमलावरों की तलाश तेज हो गई है। आर्मी के साथ साथ CRPF और जम्मू-कश्मीर पुलिस भी सर्च ऑपरेशन में साथ है। आर्मी की विक्टर फोर्स के साथ साथ स्पेशल ऑपरेशन ग्रुप के जवान हमलावर आतंकियों की तलाश कर रहे हैं।

यह भी पढ़ें-

हाथ में हथियार और पठानी सूट...,पहलगाम में हमला करने वाले एक आंतकी की पहली तस्वीर आई सामने

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत