1. Hindi News
  2. भारत
  3. राष्ट्रीय
  4. भारत पाक सीमा पर फिर दिखा पाक ड्रोन, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

भारत पाक सीमा पर फिर दिखा पाक ड्रोन, सुरक्षा बलों ने पाकिस्तान को दिया करारा जवाब

 Published : Dec 18, 2022 01:21 pm IST,  Updated : Dec 18, 2022 01:21 pm IST

शनिवार रात करीब 11.30 बजे पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में एक पाकिस्तानी ड्रोन घुसपैठ करने की कोशिश कर रहा था।

 पाकिस्तानी ड्रोन - India TV Hindi
पाकिस्तानी ड्रोन Image Source : PIXABAY/TWITTER

सीमा सुरक्षा बल (BSF) ने एक बार फिर पाकिस्तान को सबक सीखाया है। बीएसफ के जवानों ने ड्रोन के जरिए ड्रग्स और हथियार भेजने की साजिश को नाकाम कर दिया। पंजाब की अंतरराष्ट्रीय सीमा के अंदर घुसे एक पाकिस्तानी ड्रोन को जवानों ने गोलीबारी कर भागने पर मजबूर कर दिया है। 

रात के अंधरों में कर रहा था प्रवेश 

इस खबर की जानकारी खुद बीएसएफ की तरफ से दी गई है। बीएसएफ ने बताया कि शनिवार रात करीब 11.30 बजे पंजाब के गुरदासपुर में अंतरराष्ट्रीय सीमा पर भारतीय क्षेत्र में घुसपैठ कर रहे एक पाकिस्तानी ड्रोन को गोलीबारी कर खदेड़ा दिया गया। जानकारी के मुताबिक गश्त के दौरान गुरदासपुर सेक्टर के चंदू वडाला चौकी पर 250 मीटर की ऊंचाई पर बीएसएफ के जवानों को एक पाकिस्तानी ड्रोन भारतीय क्षेत्र में प्रवेश करते दिखा।

जवानों ने 40 राउंड गोलिया चलाई 
इसके बाद जवानों ने ड्रोन पर तकरीबन 40 राउंड गोलीबारी की और 6 रोशनी करने वाले बम भी चलाए। गोलीबारी के चलते ड्रोन फेंसिंग के ऊपर से ही पाकिस्तान की तरफ वापस चला गया। घटना के बाद वरिष्ठ अधिकारियों को इसकी सूचना दी गई और इलाके में इस वक्त भी तलाशी अभियान चलाया जा रहा है।

स्थानीय नागरिकों से की गई बातचीत 
गुरदासपुर सेक्टर के डीआईजी प्रभाकर जोशी ने मौके का जायजा लिया और जवानों सहित स्थानीय नागरिकों से बातचीत भी की। उन्होंने बताया कि देर रात से ही पूरे इलाके का सघन तलाशी अभियान सीमा सुरक्षा बल और पुलिस के साथ मिलकर किया जा रहा है। मुस्तैद जवानों द्वारा पाकिस्तान की तरफ से की जाने वाली हर नापाक साजिश का मुंहतोड़ जवाब दिया जा रहा है।

Advertisement

India TV हिंदी न्यूज़ के साथ रहें हर दिन अपडेट, पाएं देश और दुनिया की हर बड़ी खबर। National से जुड़ी लेटेस्ट खबरों के लिए अभी विज़िट करें भारत